Homeदेशअंग्रेजों ने भारत में 10 करोड़ भारतीयों को मारा था, 45 ट्रिलियन...

अंग्रेजों ने भारत में 10 करोड़ भारतीयों को मारा था, 45 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति लूटी थी

ब्रिटेन ने भारत पर लगभग 200 साल तक राज किया। कहा जाता है कि उस दौरान अंग्रेजों ने भारत का लगभग 45 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति लूटी थी। अब ऑस्ट्रेलिया के दो विशेषज्ञों ने खुलासा किया है कि ब्रिटिश सरकार ने उपनिवेश के 40 साल के दौरान करीब 10 करोड़ भारतीयों को मौत के घाट उतार दिया था। इसके बावजूद ब्रिटेन में आज भी बड़ी संख्या में लोग औपनिवेशिक इतिहास पर गर्व करते हैं। नियाल फर्ग्यूसन एम्पायर: हाउ ब्रिटेन मेड द मॉडर्न वर्ल्ड और ब्रूस गिली की द लास्ट इंपीरियलिस्ट जैसी कई विवादित किताबों में दावा किया गया है कि ब्रिटिश उपनिवेशवाद भारत और अन्य उपनिवेशों में समृद्धि और विकास लाया। दो साल पहले, YouGov के एक पोल में पाया गया कि ब्रिटेन में 32 प्रतिशत लोग देश के औपनिवेशिक इतिहास पर सक्रिय रूप से गर्व करते हैं।आर्थिक इतिहासकार रॉबर्ट सी एलन के शोध के अनुसार, ब्रिटिश शासन के तहत भारत में अत्यधिक गरीबी 1810 में 23 प्रतिशत से बढ़कर 20वीं शताब्दी के मध्य में 50 प्रतिशत से अधिक हो गई थी। ब्रिटिश औपनिवेशिक काल के दौरान मजदूरी में भारी गिरावट आई। अकाल और भुखमरी के बावजूद 19वीं शताब्दी में यह इतिहास के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई थी। उपनिवेशवाद से भारतीय लोगों को लाभ पहुंचाने की बात तो दूर, बल्कि यह एक मानवीय त्रासदी थी। इसे ब्रिटेन के तत्कालीन राजशाही और उनके जरिए नियुक्त अंग्रेज अधिकारियों ने निर्मित किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments