Homeप्रमुख खबरेंअब चंद्रयान प्रोजेक्ट को लेकर भी दिग्गीराजा की राजनीतिक जुमलेबाजी

अब चंद्रयान प्रोजेक्ट को लेकर भी दिग्गीराजा की राजनीतिक जुमलेबाजी

 एक तरफ पूरा देश चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर मंदिरों मस्जिदों गिरजाघरों गुरुरुद्वारों  आदि में  प्रार्थना कर रहा है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस  नेता मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इस विषय को लेकर भी राजनीति शुरू कर दी है उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों को वेतन न दिए जाने का आरोप लगाया है अब इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी व अन्य राजनीतिक दलों के आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गए

गुजरते पल और बढ़ती उम्‍मीदों व उत्साह के साथ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चंद्रयान-3 मिशन की लैंडिग का पूरा देश इंतजार कर रहा है। चंद्रयान-3 पर नेताओं के बयान आ रहे है। इसी बीच कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बयान आया है, इस दौरान उन्‍होंने वैज्ञानिकों को वेतन न मिले जाने की बात कहीं है।

दरअसल, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बयान में कहा- हमें गर्व है कि इसरो के वैज्ञानिक चंद्रमा पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए प्रयास कर रहे हैं। हम ईश्वर से उनकी सफलता के लिए प्रार्थना करते हैं, लेकिन  खबरें हैं कि ऐसा करने वाले वैज्ञानिकों को 17 महीने से वेतन नहीं मिला है। प्रधानमंत्री को इस पर भी ध्यान देना चाहिए।

बता दें कि,  चंद्रयान-3 मिशन आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड कर नया इतिहास लिखेगा। ऐसे में मिशन की सफलता के लिए हर जगहर हवन-पूजन कर दुआ की जा रही है। इस बीच चंद्रयान-3 मिशन पर इसरो के संस्थापक विक्रम साराभाई के बेटे कार्तिकेय साराभाई ने बताया, यह एक बड़ा दिन है, यह सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि इस ग्रह पर किसी के लिए भी इतनी सटीकता से इसे भेजने के लिए एक शानदार बात है जिसके साथ हम चंद्रयान -3 भेजने में सक्षम हुए हैं। वह भी एक ऐसी प्रक्रिया के माध्यम से जो दूसरों से अलग है. विज्ञान और इंजीनियरिंग में हम गलतियों से सीखते हैं। यह मानवता के लिए बहुत बड़ी बात होगी, क्योंकि चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से पर आज तक कोई नहीं उतर सका है।’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments