ग्वालियर /महाराज बाड़ा पर श्री गणेश मिलन मेला लगाने वाले, भगवान श्री परशुराम जयंती चल समारोह के पूर्व संयोजक, ग्वालियर मित्र मंडल संरक्षक लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम जीर्णोद्धार के पूर्व संयोजक,रोटरी क्लब मिड टाउन के पूर्व अध्यक्ष,लाइट, टेंट, बैंड एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा तूफान एवं ब्रह्म भट्ट ब्राह्मण समाज के सम्मेलन के पूर्व संयोजक श्री एस के शर्मा का आज दुःखद निधन हो गया है।उनकी पार्थिव देह पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देने वालों में ब्रह्म भट्ट ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा, महामंत्री डॉ मुन्नालाल शर्मा, ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजन समिति के संस्थापक अध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज, श्याम बाबू शर्मा, रवि आनन्द गौड़, ओमप्रकाश शर्मा कैट के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ,जीतू भाई आदि ने दी। साथ ही दोनों ब्राह्मण समाजसेवियों के निधन पर राम नारायण मिश्रा, प्रकाश नारायण शर्मा,कुलवीर भारद्वाज, आनंद नारायण गौड़,महेश मिश्रा, रामबाबू कटारे,सोनू बाजपेयी, विजय शर्मा,हेमंत एडिसन शर्मा ने गहन दुःख व्यक्त करते हुऐ, अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।