Homeधर्म कर्मआइए गुप्त नवरात्रि पर करें मां की उपासना जानिए कब से शुरू...

आइए गुप्त नवरात्रि पर करें मां की उपासना जानिए कब से शुरू होगी गुप्त नवरात्रि

हिंदू पंचांग के अनुसार माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से गुप्त नवरात्रि पर्व की शुरुआत होती है। इस साल 22 जनवरी 2023, रविवार से गुप्त नवरात्रि शुरू होगी और नौ दिन के दौरान मां दुर्गा के 9 अवतारों की आराधना की जाती है। इस साल गुप्त नवरात्रि 22 जनवरी से 30 जनवरी तक रहेगी और इन दौरान कुछ राशि के जातकों को शुभ फल मिलेगा, जानें किन राशि वाले जातकों के लिए गुप्त नवरात्रि शुभ फल देगी

मेष राशि

मेष राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा। लंबे समय से जारी उनकी रोजगार की तलाश भी खत्म होगी। कामकाजी लोगों को करियर में तरक्की मिल सकती है। कानूनी विवाद में भी सफलता मिलेगी। किसी विशेष उद्देश्य के साथ की गई यात्रा भी सफल होगी।

 

 

कन्या राशि

नौकरी-व्यापार में उन्नति होगी। नया घर, गहने या वाहन खरीदने के योग बनेंगे। नया व्यापार खोलने पर विचार कर सकते हैं। परिवार, दोस्तों के साथ अच्‍छा समय बिताएंगे। दोस्तों से अच्छा गिफ्ट मिलेगा। कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से परिवार में खुशी रहेगी।

वृश्चिक राशि

कोई सुखद सूचना दिल को खुश करेगी। रुका हुआ पैसा मिलेगा। धन लाभ होने से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक तौर पर प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार के साथ अच्‍छा समय बिताएंगे।

 

 

मकर राशि

कानूनी झंझट से निजात मिलेगी। विवाद निपटने से बड़ी राहत महसूस होगी। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। धन लाभ हो सकता है। ससुराल पक्ष से भी भरपूर सहयोग मिलेगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए गुप्त नवरात्रि का समय काफी शुभ रहने वाला है। देवी की कृपा आप पर बनी रहेगी। अपनी बुद्धिमत्ता से कोई बड़ी समस्या का हल निकाल लेंगे। लाभ का मौका मिले तो उसे हाथ से ना जाने दें। व्यापार में तेजी रहेगी। रिश्ते बेहतर होंगे। कॉर्पोरेट सेक्टर में भी आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments