इंदौर के बेलेश्वर महादेव मंदिर हादसे में मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक 36 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह लगभग साढ़े नौ बजे इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों से मुलाकात की। सीएम उस अस्पताल में पहुंचे जहां मंदिर हादसे में घायल हुए लोगों को भर्ती कराया गया है। सीएम ने उनके परिजनों से भी बात की। इसके पश्चात घटनास्थल का दौरा भी करेंगे
इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी ने शुक्रवार तड़के जानकारी दी। वहीं कुछ और लोगों के कुएं फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। आर्मी की टीम रात से ही रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चला, जिसमें सुबह-सुबह आए लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, अब तक 36 शव बरामद हुए हैं। सेना के रेस्क्यू में उतरते ही महज 5 घंटे में 21 लोगों को शव बरामद किए गए।