Homeदेशएक और सफलता चंद्रयान-3: लैंडिंग के 2 घंटे 26 मिनट बाद लैंडर...

एक और सफलता चंद्रयान-3: लैंडिंग के 2 घंटे 26 मिनट बाद लैंडर से बाहर आया रोवर, चांद पर छोड़ी भारत की छाप

भारत का तीसरा मून मिशन चंद्रयान-3 सफल हो गया है. बुधवार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की. लैंडिंग के दो घंटे और 26 मिनट बाद लैंडर से रोवर भी बाहर आ गया है.

भारत के चंद्रयान-3 ने चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरकर इतिहास रच दिया. 40 दिन के लंबे सफर के बाद बुधवार को चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की. अब इस लैंडर से रोवर भी बाहर आ गया है.

चंद्रयान-3 का लैंडर बुधवार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर उतरा था. इसके दो घंटे और 26 मिनट बाद रोवर भी इससे बाहर आ गया. रोवर छह पहियों वाला रोबोट है. ये चांद की सतह पर चलेगा. इसके पहियों में अशोक स्तंभ की छाप है. जैसे-जैसे रोवर चांद की सतह पर चलेगा, वैसे-वैसे अशोक स्तंभ की छाप छपती चली जाएगी. रोवर की मिशन लाइफ 1 लूनर डे है. चांद पर एक दिन पृथ्वी के 14 दिन के बराबर होता है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments