प्रवीण दुबे
भोपाल /नई दिल्ली/मध्यप्रदेश को लेकर दिल्ली में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं इन्ही सरगर्मियों के बीच जहां भाजपा की राष्ट्रीय बैठक के सिलसिलेमें मध्यप्रदेश भाजपा का जिला स्तर तक का नेतृत्व दिल्ली में हैं वहीं मध्यप्रदेश के दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी अचानक मध्यप्रदेश के अपने सारे कार्यक्रम रद्द करके दिल्ली रवाना हुए हैं ।
नकुलनाथ ने अपने फेसबुक एकाउंट से कांग्रेस शब्द और कांग्रेस का चिन्ह हटाया
चर्चा है कि कमलनाथ भाजपा ज्वाइन करने को लेकर दिल्ली बुलाए गए हैं। सूत्रों से जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार कमलनाथ का नाम 84 के सिक्ख दंगों में शामिल होने के कारण गतिरोध बना हुआ है। जैसी की जानकारी मिल रही है उसके अनुसार भाजपा शीर्ष नेतृत्व कमलनाथ की भाजपा में आने को लेकर अभी पशोपेश में है लेकिन कमलनाथ के पुत्र छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ को भाजपा में ज्वाइनिंग कराए जाने को लेकर पूरी तरह तैयार है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि किसी ने अभी तक नहीं की है।
#WATCH | Bhopal: Madhya Pradesh BJP President VD Sharma says, "… The Congress rejects the invitation to Ram Mandir Pran Pratishtha. There are people in Congress who are upset with this… The Congress insults Lord Ram and there are people in Congress who are pained by this and… pic.twitter.com/13EjWH1nIX
— ANI (@ANI) February 17, 2024
उधर नकुलनाथ के भाजपा में आने की बात को इस वजह से भी बल मिलता दिख रहा है कि नकुलनाथ ने अपने फेसबुक एकाउंट से कांग्रेस शब्द और झंडा हटा दिया है। इस घटनाक्रम को देख ऐसा लगता है कि नकुलनाथ ने भाजपा में जाने का मन बना लिया है और कभी भी भाजपा इस बात का खुलासा कर सकती है।
*राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे शुभारंभ, समापन करेंगे प्रधानमंत्री जी*
उधर प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ प्रगति मैदान के भारत मंडपम में 17 फरवरी दोपहर बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा करेंगे। पंजीकरण प्रातः 11 बजे से किया जा रहा है तथा उद्घाटन सत्र दोपहर 3 बजे प्रारंभ होगा। अधिवेशन के दौरान राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा होगी तथा लोकसभा चुनाव की दृष्टि से विचार विमर्श होगा। विभिन्न राज्यों के प्रेजेंटेशन होंगे। अधिवेशन का समापन सत्र 18 फरवरी को दोपहर 2 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी करेंगे। जैसा कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि हम हर बूथ पर चुनाव लड़ेंगे, तो इसकी रणनीतिक तैयारी को लेकर भी अधिवेशन में चर्चा हो सकती है। श्री शर्मा ने कहा कि भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा और ऐसे ही अनेक अभियानों के बाद दिल्ली में दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में होने जा रहा यह अधिवेशन कई मायनों में ऐतिहासिक होगा।
*प्रदेश के 1226 कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी होंगे शामिल*
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि इस अधिवेशन में प्रदेश के 1226 मुख्य कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी भाग लेंगे। इसके लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, राष्ट्रीय परिषद सदस्य, लोकसभा और राज्यसभा के सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, सभी मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, कोर कमेटी अनुशासन समिति, वित्त समिति, चुनाव समिति के सदस्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, लोकसभा क्लस्टर प्रभारी, लोकसभा प्रभारी, लोकसभा संयोजक, लोकसभा विस्तारक, प्रदेश के मीडिया संयोजक, सोशल एवं आईटी संयोजक, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय बोर्ड एवं निगम के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष अपेक्षित हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता कल सुबह तक दिल्ली पहुंच जाएंगे और अधिवेशन में शामिल होकर शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे।