Homeमध्यप्रदेशकहीं पार्टी आलाकमान के लिए सिरदर्द तो नहीं बनने वाली यह भगवाधारी...

कहीं पार्टी आलाकमान के लिए सिरदर्द तो नहीं बनने वाली यह भगवाधारी साध्वी

मध्यप्रदेश में शराब की दुकान में घुसकर पत्थर से बोतलें फोड़ने वाली भगवाधारी साध्वी व मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती कहीं पार्टी आलाकमान के लिए सिरदर्द तो नहीं बनने जा रही,

 

उमा भारती ने  2024 में मध्य प्रदेश से लोकसभा चुनाव लड़ने का संकेत दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक हालांकि वह कहां से यह चुनाव लड़ेंगी यह जाहिर नहीं किया है। गौरतलब है कि उमा 1989 से 1998 तक चार बार खजुराहो से लोकसभा के लिए चुनी गई थीं। इसके बाद 1999 से दिसंबर 2023 में मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री बनने तक उमा ने भोपाल का प्रतिनिधित्व किया। 2014 में उमा भारती ने उत्तर प्रदेश के झांसी से चुनाव जीता था।

तलाश करनी होगी नई सीट
फिलहाल की बात करें तो खजुराहो सीट से फिलहाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वहीं प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल से सांसद हैं। झांसी सीट से अनुराग शर्मा भाजपा सांसद हैं। ऐसे में अगर उमा भारती को चुनाव लड़ना है तो उन्हें अपने लिए एक नई सीट तलाश करनी होगी। हाल ही में छतरपुर एक कार्यक्रम के दौरान उमा ने कहाकि जब मैंने 2019 में चुनाव लड़ने से मना किया था, तभी कहा था कि मैं 2024 में चुनाव लड़ूंगी। उन्होंने यह भी कहा था कि मेरे लिए यह खुशी की बात है कि सरकार मैं बनाती हूं और इसे चलाता कोई और है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments