Homeप्रमुख खबरेंकांग्रेस का भाजपा पर तीखा हमला कहा कांग्रेस का कचरा समेट रही...

कांग्रेस का भाजपा पर तीखा हमला कहा कांग्रेस का कचरा समेट रही है भाजपा

भोपाल /मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष श्री के.के. मिश्रा ने भाजपा द्वारा लगातार करवाये जा रहे दलबदल को लेकर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऐसी ओछी हरकतों के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस का कचरा समेट रही है। इस लिहाज से भाजपा को डस्टबिन की उपाधी दी जाना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी!

मिश्रा ने कहा कि किसी भी राजनैतिक दल में दो किस्म के नेता और कार्यकर्ता होते हैं। एक वे जिन्हें पार्टी की जरूरत होती है और दूसरे वे जिनकी जरूरत पार्टी को होती है। ऐसी विषय स्थितियों में जो नेता और कार्यकर्ता पार्टी विचारधारा को समर्पित होते हैं, वे विषम से विषम परिस्थितियों में पार्टी के लिए अपना बलिदान तक देने के लिए तत्पर रहते हैं। दूसरी तरफ वे लोग होते हैं जिनका सरोकार विचारधारा से न होकर सिर्फ और सिर्फ अपने धंधेबाजी और स्वार्थपूर्ति के लिए होता है। ऐसे लोग यदि पार्टी से चले जाते हैं तो बेहतर ही होगा। भाजपा स्वार्थियों के दलबदल को यदि अपनी उपलब्धि मान रही है तो वह गलतफहमी में है। ऐसे लोग, जो कांग्रेस के नहीं हुये, भाजपा के भी नहीं होंगे, उन्हें भविष्य में भाजपा कितना सम्मान देगी आने वाले दिनों में पता चल जायेगा।
श्री मिश्रा ने कहा कि भाजपा में शामिल हुये कुछ लोग ऐसे हैं जिनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि भाजपा से ही ताल्लुक रखती है, उनके परिजन भाजपा से संबद्ध हैं, कुछ लोगों को पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने के आरोपों के कारण कांग्रेस पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था तो कुछ लोग ईडी और आयकर के डर से भाजपा के चरणचुंबक बनने की कोशिश कर रहे हैं तो कुछ लोग अपने धंधों को संरक्षण प्राप्त करने के उद्देश्य से अपनी वल्दियत में परिवर्तन कर रहे हैं, उन्हें हमारी शुभकामनाएं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments