Homeदेशकांग्रेस ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में अपने उम्मीदवारों की पहली सूची...

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की,मध्यप्रदेश की पूरी लिस्ट यहां देखें

 कमलनाथ छिंदवाड़ा, दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को राघोगढ़,गोविंद सिंह भिंड की लहार सीट से चुनावी समर में प्रवीण पाठक सहित सतीश,लाखन और सुरेश राजे को उनकी निर्धारित सीट से ही उतारा

कांग्रेस ने नवरात्रि के पहले दिन मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा से कमलनाथ को टिकट दिया है। छ्त्तीसगढ़ में सीएम रमन सिंह पाटन से चुनाव लड़ेंगे। उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव अंबिकापुर से चुनाव मैदान में उतरेंगे। वहीं, तेलंगाना में पार्टी ने सांसद और प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी को कोडंगल से चुनाव लड़ाने का फैसला किया है। मध्यप्रदेश से कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। छत्तीसगढ़ में पहली लिस्ट में 30 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई। वहीं, तेलंगाना से 55 उम्मीदवारों के नामों की फाइनल लिस्ट जारी हुई।

कमलनाथ छिंदवाड़ा, दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को राघोगढ़,गोविंद सिंह भिंड की लहार सीट से चुनावी समर में

मध्यप्रदेश में पार्टी ने कमलनाथ को छिंदवाड़ा से चुनाव मैदान में उतारा है। छिंदवाड़ा कमलनाथ का गढ़ माना जाता है। वहीं, पार्टी ने जीतू पटवारी को भी टिकट दिया है। दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को राघोगढ़ से टिकट दिया गया है। नेता प्रतिपक्ष और मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह भिंड की लहार सीट से चुनावी समर में होंगे। इंदौर विधानसभा 1 से कैलाश विजयवर्गीय के सामने संजय शुक्ला पर भरोसा जताया गया है। संजय इस सीट से निवर्तमान विधायक हैं। कांग्रेस ने मलहरा सीट से साध्वी राम सिया भारती को टिकट दिया है। यहां से भाजपा ने प्रद्युम्न सिंह लोधी को मैदान में उतारा है। 2018 में लोधी कांग्रेस के टिकट पर यहां से चुनाव जीते थे। 2020 में वे भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने उपचुनाव में जीत हासिल की थी। मलहरा सीट से उमा भारती भी विधायक रह चुकी हैं।

मध्यप्रदेश की पूरी सूची इस प्रकार है

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments