Homeदेशकौशल विकास घोटाला मामले में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू...

कौशल विकास घोटाला मामले में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू गिरफ्तार

आंध्र प्रदेश में  राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। वारंट जारी होने के कुछ ही देर बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जिस समय उन्हें पकड़ा गया उस समय चंद्रबाबू नंदयाला में बस में ठहरे थे। बस से उतरने के बाद पुलिस ने उनसे बातचीत की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कौशल विकास घोटाला मामले में एसआईटी और सीआईडी अधिकारियों ने चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार किया है। चंद्रबाबू ने सवाल किया कि जब कौशल घोटाले से जुड़े किसी सबूत के बिना मामले की जांच अदालत में चल रही है तो उन्हें कैसे गिरफ्तार किया जाएगा। वकीलों ने केस के कागजात देने और एफआईआर की कॉपी दिखाने को कहा, लेकिन पुलिस ने कहा कि वे रिमांड रिपोर्ट नहीं दे सकते। चंद्रबाबू की गिरफ्तारी के दौरान खूब ड्रामा हुआ। उनकी तबीयत खराब होने का दावा किया गया। गिरफ्तारी के बाद सीआईडी उनकी जांच के लिए उन्हें अस्पताल ले गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments