Homeप्रमुख खबरेंक्रीड़ा भारती का अनूठा आयोजन : देश के प्रसिद्ध खिलाड़ियों की माताओं...

क्रीड़ा भारती का अनूठा आयोजन : देश के प्रसिद्ध खिलाड़ियों की माताओं का सम्मान 19 को

भोपाल में जिजामाता सम्मान समारोह 19 को रविन्द्र भवन में

भाेपाल/  क्रीडा भारती ‘जिजामाता सम्मान’ समारोह का आयोजन करने जा रहा है। पॉलिटेक्निक चौराह पर रविन्द्र भवन में रविवार 19 जनवरी को आयोजित इस कार्यक्रम में देश के 6 खिलाड़ियों की माताओं का सम्मान किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथित के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के  सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, मुख्यमंत्री मोहन यादव, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री, मप्र विश्वास सारंग उपस्थित रहेंगे।

शुक्रवार को विश्व संवाद केंद्र में क्रीडाभारती के अखिल भारतीय कार्याध्यक्ष एवं मंत्री चेतन कश्यप ने जिजामाता सम्मान समारोह की जानकारी दी, इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के प्रांत प्रमुख दीपक सचेती भी उपस्थित थे । उन्होंने कहा छत्रपति शिवाजी महाराज की सफलता का श्रेय उनकी माता जिजामाता के अनुशासन और संस्कारों को जाता है। उनकी इसी प्रेरणा को ध्यान में रखते हुए ‘जिजामाता सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जाता है।

‘जिजामाता सम्मान’ के माध्यम से क्रीड़ा भारती, अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में अपनी सफलता का परचम लहराने वाले खिलाड़ियों की माताओं के योगदान को सम्मानित करती है। माताओं के स्नेह, अनुशासन और प्रेरणा के बिना किसी भी खिलाड़ी की सफलता संभव नहीं। यह कार्यक्रम समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है और मातृत्व के महत्व को उजागर करता है।

*इन खिलाड़ियों की माता होंगी सम्मानित*

नीरज चोपड़ा, ओलंपिक गोल्ड और सिल्वर मेडलिस्ट, जैवलिन थ्रो की मां सरोज देवी,
दीपा करमाकर, भारत की पहली महिला जिम्नास्ट, ओलंपिक्स की मां गौरी कर्माकर,
लवलीना बोरगोहेन, ओलंपिक बॉक्सिंग खिलाड़ी की मां मोनी देवी,
पीआर श्रीजश, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व गोलकीपर की मां उषा कुमारी,
विवेक सागर, भारतीय हॉकी टीम खिलाड़ी की मां कमला देवी,
अवनि लेखरा पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता, 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग की मां श्वेता लेखरा।

*स्वस्थ भारत, समर्थ भारत का आव्हान करता है क्रीड़ा भारती*

क्रीड़ा भारती, खेल और खिलाड़ियों के हित में कार्यरत एक सामाजिक संगठन है, जिसका उद्देश्य खेलों के माध्यम से “स्वस्थ भारत, समर्थ भारत” का निर्माण करना है। 1992 में स्थापित यह संगठन देश में खेल संस्कृति के विकास और राष्ट्रीय चरित्र निर्माण की दिशा में निरंतर कार्यरत है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments