Homeदेशखालिस्तानी आतंकवादी परमजीत सिंह पंजवड़ पाकिस्तान में मारा गया

खालिस्तानी आतंकवादी परमजीत सिंह पंजवड़ पाकिस्तान में मारा गया

पाकिस्तान के लाहौर में खालिस्तानी आतंकवादी परमजीत सिंह पंजवड़ मारा गया है। पजंवड़ खालिस्तान कमांडो फोर्स का सरगना था और पाकिस्तान से अपनी आतंकी गतिविधियों को जारी रखे था। वह 1990 में भारत से फरार होकर पाकिस्तान जा छिपा था। बताया जा रहा है कि अज्ञात बाइक सवारों ने लाहौर के जौहर कस्बे की सनफ्लावर सोसाइटी में घुसकर परमजीत सिंह पंजवड़ पर तबाड़तोड़ गोलियां बरसा दी। हमला इतना सटीक था कि परमजीत सिंह पंजवड़ की मौके पर ही मौत हो गई। पजंवड़ लाहौर में मलिक सरदार सिंह के छद्म नाम से रह रहा था। जानकारी के अनुसार, हमलावर शनिवार सुबह 6 बजे बाइक पर सवार होकर सोसाइटी में घुसे थे। उन्होंने परमजीत सिंह पंजवड़ पर हमला किया और मौके से फरार हो गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments