ग्वालियर 2 अक्टूबर। आज गांधी जयंती के अवसर पर सेवा और समर्पण के तहत भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन में मुख्य अतिथि के रूप में ग्वालियर सांसद श्री विवेक शेजवलकर उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विवेक शेजवलकर ने 41 शिल्पकार, मूर्तिकार सहित अन्य कारीगरों का सम्मान किया ।
ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर ने गांधी जयंती पर अपने विचार रखते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी ने हमेशा स्वच्छता पर विशेष जोर दिया। गरीब और वंचित बस्तियों में लोगों को स्वच्छता का महत्व बताया । हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने महात्मा गांधी जी का स्वच्छता अभियान को आज के भारत में संपूर्ण देश में चलाया हुआ है। श्री शेजवलकर ने शिल्पकार, मूर्तिकार आदि कारीगरों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी कलाकारों को घर के युवाओं कोे आधुनिक शिक्षा- दीक्षा के साथ-साथ पारंपरिक कारीगरी में दक्ष करना चाहिए ताकि आपकी परंपरागत कला हमेशा जिन्दा रह सकें। उन्होंने कहा कि आपकी यही कला हमारी भारत की धरोहर बनेगी। यह कला आपको भी पूर्वजों से विरासत में मिली है। इस कला से भारत को समृद्ध बनाये रखने के लिये अपनी आगामी पीढि़ को अवश्य जानकारी दें।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री श्री मदन कुशवाह एवं जिलाध्यक्ष श्री कमल माखीजानी ने भी संबोघित किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रभारी प्रमोद खंडेलवाल ने किया एवं आभारी कार्यक्रम सह प्रभारी महेश जायसवाल ने किया।
इस अवसर विशेष रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री मदन सिंह कुशवाह, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयप्रकाश राजौरिया, पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह,बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश माहौर, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार परमार, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, ओमप्रकाश शेखावत, नीता सिंघल, नीलिमा शिन्दे, श्रीमती सुमन शर्मा,नियाज़ मोहम्मद, श्रीमती विनती शर्मा, श्रीमती मीना सचान,रामेश्वर भदौरिया, राजू पलैया, कनवर मंगलानी, राकेश खुरासिया, देवेन्द्र पवैया, कार्यक्रम सह प्रभारी गिरीश इंदापुरकर, जण्डेलसिंह गुर्जर, सुधीर गुप्ता, अशोक साहू आदि शमिल थे।