HomeVideoग्वालियर के बाजारों से निकली कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा कांग्रेसियों ने...

ग्वालियर के बाजारों से निकली कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा कांग्रेसियों ने किया स्वागत

ग्वालियर/कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा आज ग्वालियर पहुंची  इस दौरान जन आक्रोश यात्रा के प्रभारी नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ,राष्ट्रीय सचिव मध्यप्रदेश के सह प्रभारी शिव भाटिया  राज्यसभा सांसद विवेक तंखा  मुख्य रूप से उपस्थित रहे उनके साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं ग्वालियर के प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान ग्वालियर महापौर शोभा सिकरवार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा,विधायक प्रवीण पाठक,सतीष सिकरवार, पूर्व सांसद रामसेवक बाबू वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील शर्मा,वासुदेव शर्मा जन यात्रा के संभागीय मीडिया प्रभारी प्रवक्ता धर्मेंद्र शर्मा आदि भी उपस्थित रहे।

शहर के प्रमुख मार्गों बाड़ा सराफा दौलतगंज शिंदे की छावनी आदि से होकर गुजरी । इस दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा पहले से बनाए गए मंचों से यात्रा में शामिल नेताओं का फूलों से स्वागत किया गया। तेज धूप व गर्मी के चलते शहरवासियों ने यात्रा में अधिक रुचि नहीं दिखाई केवल स्थानीय कांग्रेसी ही हाथों में झंडे लिए दिखाई दिए।

गोविंद सिंह ने कहा इस बार कांग्रेस की लहर

यात्रा के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए जन आक्रोश यात्रा के प्रभारी नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह जी ने कहा कि यह जन सैलाब बता रहा है कि मध्य प्रदेश में इस बार कांग्रेस की लहर है और कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है शिवराज सरकार के 18 साल ने मध्य प्रदेश को बेहाल कर दिया है भाजपाइयों के अत्याचार से जनता दुखी है जनता ने मन बना लिया है परिवर्तन की बहार मध्य प्रदेश में बह रही है कमलनाथ  के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है।

विवेक तन्खा ने कहा की  ग्वालियर चंबल संभाग की पूरी सीट कांग्रेस जीतने जा रही है

जन आक्रोश यात्रा के दौरान ग्वालियर में विशेष रूप से शामिल रहे राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा की ग्वालियर शहर में यह जन सैलाब देखकर लग रहा है कि ग्वालियर चंबल संभाग की पूरी सीट कांग्रेस जीतने जा रही है इसी घबराहट में भाजपा ने अपने कई केंद्रीय मंत्री और सांसदों को चुनाव मैदान में उतारा क्योंकि उन्हें पता है कि भाजपा बुरी तरह से मध्यप्रदेश में चुनाव हार रही है किसी तरह से वह अपनी इज्जत बचाने की कोशिश कर रहे हैं पर उनका यह दाव भी उल्टा पड़ेगा।

शिव भाटिया ने  कहा कि पूरे ग्वालियर चंबल संभाग में भाजपा के खिलाफ जनता आक्रोशित

जन आक्रोश यात्रा के दौरान ग्वालियर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश के सह प्रभारी शिव भाटिया ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पूरे ग्वालियर चंबल संभाग में भाजपा के खिलाफ जनता आक्रोशित है महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार यह बहुत बढ़े मुद्दे हैं इसके साथ-साथ जिन गद्दारों ने वोटों से बनी सरकार को नोटों की दम पर गिरा दिया था उनकी उस गद्दारी का भी जनता इस बार इनसे हिसाब लेने वाली है कांग्रेस की सुनामी आने वाली है भाजपा का सुपड़ा साफ होने जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments