Homeग्वालियर अंचलग्वालियर से मुख्यमंत्री यादव का कांग्रेस पर सीधा हमला कहा कांग्रेस ने...

ग्वालियर से मुख्यमंत्री यादव का कांग्रेस पर सीधा हमला कहा कांग्रेस ने न केवल बाबा साहब को चुनाव लड़ने से रोका, बल्कि उन्हें हराने की भी साजिश की

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय अटल सभागार में आयोजित संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम में कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने डॉ. भीमराव अंबेडकर का चार पीढ़ियों तक अपमान किया और उन्हें भारत रत्न तक नहीं दिया।

मुख्यमंत्री ने अटल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति-जनजाति के युवाओं का विशेष सम्मान भी किया गया। सीएम ने कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने न केवल बाबा साहब को चुनाव लड़ने से रोका, बल्कि उन्हें हराने की भी साजिश की।

डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस ने 45 वर्षों तक संसद में बाबा साहब का चित्र तक नहीं लगने दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने पाकिस्तान के बंटवारे का भी विरोध किया था। मुख्यमंत्री ने मांग की कि कांग्रेस को बाबा साहब के प्रति किए गए इस अपमानजनक व्यवहार के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने बड़ी बात कही

ग्वालियर में संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम में संबोधित करते हुए सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने कहा, आजादी और उसकी बाद की कांग्रेस को देखो, सत्ता जैसे ही नेहरू जी ने पकड़ी, वैसे ही सब बिगाड़ने का काम किया है। सुभाष चंद्र बोस को इस्तीफा भी देना पड़ा, सरदार वल्लभभाई पटेल के साथ भी अन्याय किया है। कांग्रेस की चार पीढ़ी हो गई है, लेकिन बाबा साहब का अपमान करना नहीं भूले हैं। कांग्रेस को यात्रा निकालने से पहले अपने नाना नेहरू के कर्मों पर माफी मांगनी चाहिए। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इतने लोकप्रिय हैं, देश के कोने में चले जाएंगे, लेकिन दिल्ली में कभी चुनाव नहीं लड़ते हैं। आंबेडकर जी अगर उपचुनाव लड़ते हैं, तो उस समय के प्रधानमंत्री हराने का काम करते हैं, जिसने चुनाव हराया उसे पद्मभूषण देते हैं।

सीएम ने कहा, सरकार और सत्ता चली गई तब बाबा साहब आंबेडकर याद आ रहे हैं। कांग्रेस तीन बिंदुओं पर अपनी यात्रा निकाल रही है, महात्मा गांधी के पूरे खानदान का नाम मिटाने में योगदान है तो कांग्रेस का है। नकली गांधी परिवार ने, असली गांधी परिवार को मिटाने के लिए पूरा जीवन लगा दिया। हमारे यहां बहन बेटी शादी करके चले जाए तो सरनेम बदलता है, लेकिन यहां वोट के लिए सरनेम नहीं बदलते हैं।

मुख्यमंत्री ने ग्वालियर में ‘संविधान गौरव अभियान’ कार्यक्रम में दलित वर्गे की होनहार बेटियों ओर प्रतिभाओं की सम्मान भी किया है। इस दौरान बीजेपी के SC मोर्च के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा, महू में कांग्रेस की यात्रा सिर्फ ढोंग है। देश को संविधान में आए हुए 75 वर्ष हो गए, लेकिन कभी संविधान दिवस नहीं मनाया गया। भारतीय संविधान आत्मा को कुचलने का काम कांग्रेस ने ही किया है, एक बार नहीं कई बार किया है। 92 बार से ज्यादा चुनी हुई सरकार को गिराने का काम, 80 बार संशोधन किया है। कांग्रेस ने तो संविधान की प्रस्तावना को भी स्कूल से बंद करवा दिया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments