Homeप्रमुख खबरेंग्वालियर से मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर बड़ा हमला कहा कांग्रेसी माताओं-बहनों को...

ग्वालियर से मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर बड़ा हमला कहा कांग्रेसी माताओं-बहनों को भोग-बिलास की वस्तु समझते हैं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर के थाटीपुर में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम एवं ग्वालियर में स्थानीय कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित

ग्वालियर / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर  में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के मंच से कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि एक ओर जहां भाजपा अपने कार्यक्रमों की शुरूआत बेटियों की पूजा के साथ करती है वहीं कांग्रेसी माताओं-बहनों को भोग-बिलास की वस्तु समझते हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा नारी शक्ति हमारे घर और हमारे देश का मान-सम्मान है। हम कोई भी तीज-त्यौहार माताओं-बहनों के बिना नहीं बनाते हैं। भाजपा अपने कार्यक्रमों की शुरूआत बेटियों की पूजा के साथ करती है। हम उस देश में रहते हैं, जहां भारत माता को पूजा जाता है। भारत माता की जय-जयकार के साथ हम माताओं की जय-जयकार करते हैं। जब भगवान भी थक गए थे तो मां जगदंबा को अपना रौद्ररूप धारण करके आना पड़ा।

इससे पहले यहां पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जोरदार स्वागत, सत्कार किया गया।

कांग्रेसियों को महिलाएं भोग-विलास की वस्तु लगती है
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश में कांग्रेस ने 70 साल तक शासन किया। मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस को 2018 में मौका मिला, लेकिन वे महिलाओं के लिए तो कुछ नहीं कर सके, बल्कि इंदौर से हीरो-हीरोइन को लाकर आईफा अवार्ड करवाने की तैयारी में थे, लेकिन उनकी यह मंशा पूरी नहीं हो सकी। कांग्रेसियों के दिलों में महिलाओं के लिए वह मान-सम्मान कभी नहीं रहा। वे तो महिलाओं को भोग-बिलास की वस्तु समझते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित किया उन्होंने  कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की विशेषता है। यहां का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के लिए अहम है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता ने हर बूथ पर आईना दिखाने का काम किया है। भाजपा का कार्यकर्ता सब काम करना जानता है। हमारे बीच में बहुत सारे कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि ग्वालियर का कार्यकर्ता तो उस धरती से ताल्लुक रखता है, जहां पर स्व. शीतला सहायजी, स्व. अटलबिहारी वाजपेयीजी, स्व. राजमाता सिंधिया जैसे महान लोगों ने जन्म लिया था। हालांकि अब वे हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन उनकी दी गई शिक्षा आज भी प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए अहम है।  ।
महिला सम्मलेन में प्रदेश शासन के मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाहा, संभागीय प्रभारी श्री विजय दुबे, सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी, पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह, श्रीमती इमरती देवी, श्री नरेंद्र बिरथरे, श्री जयसिंह कुशवाह, श्री मनोज तोमर, श्री वीरेंद्र जैन, श्री प्रहलाद भारती, श्री अरुण कुलश्रेष्ठ, श्री विनय जैन, श्री विनोद शर्मा, श्री राजू पलैया, श्रीमती समीक्षा गुप्ता, सुमन शर्मा, श्रीमती नीलिमा शिंदे, श्रीमती मीना सचान, श्रीमती खुशबू गुप्ता, अपर्णा पाटिल, श्री उपेंद्र वैश्य, श्रीमती हेमलता बुधौलिया, श्रीमती विद्या थोराट, श्रीमती लता सिंह, श्रीमती वंदना शर्मा, श्रीमती ममता बघेल, रेशू राजावत, श्रीमती कमलेश तोमर, श्रीमती मंजू सिकरवार, श्रीमती रेखा त्रिपाठी, श्रीमती अनीता रत्नाकर, श्रीमती व्यंजना मिश्रा आदि उपस्थित रहीं।
उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ करुणा सक्सेना ने किया।
बूथ समिति सम्मेलन में प्रदेश शासन के मंत्री श्री प्रदुम्न सिंह तोमर, श्री नारायण सिंह कुशवाहा, लोकसभा प्रत्याशी श्री भारत सिंह कुशवाह, संभागीय प्रभारी श्री विजय दुबे, जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी, पूर्व मंत्री श्री अनूप मिश्रा, प्रभारी श्री अरुण चतुवेर्दी, लोकसभा सयोंजक श्री जय सिंह कुशवाहा, लोकसभा प्रभारी श्री नरेन्द्र विरथरे, सह सयोंजक श्री विरेंद्र जैन, श्री प्रहलाद भारती, श्री गंगाराम बघेल, राकेश माहौर, श्री अशोक शर्मा, श्रीमती मीना सचान, श्री डॉ अरविंद राय, श्री अशोक शर्मा, श्री राजेन्द्र जैन, श्री राजू पलैया, श्री विनोद शर्मा, श्री प्रबल प्रताप सिंह सेंगर, श्री दारा सिंह सेंगर, श्री प्रयाग सिंह तोमर, श्री आकाश श्रीवास्तव, श्री मनमोहन पाठक, श्री बृजमोहन शर्मा, श्री योगेन्द्र तोमर, श्री रामनिवास, श्री राम अवतार सिंह वैश्य, श्री मुलायम सिंह यादव, श्री गिरीश इंदापुरकर, श्रीमती वंदना भूपेंद्र प्रेमी, श्री छेदीलाल वर्मा, श्री अरविंद रघुवंशी, श्री मायाराम सिंह तोमर, श्री नाथू सिंह कुशवाहा, श्री महेश उमरैया, श्री मान सिंह राजपूत, श्री गुड्डू रत्नाकर, श्री देवेंद्र राठौर, श्री दिनेश सिकरवार, श्री महेंद्र आर्य, श्री हरी बाबू शिवहरे त्रिपाठी, श्री विनोद अष्टैया, श्री जगत सिंह कौरव, श्री सत्येंद्र गुप्ता, श्री सीताराम बघेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा संयोजक श्री अरुण कुलश्रेष्ठ ने किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments