कोरोना के इस मुश्किल समय में हर तरफ नकारात्मकता का वातावरण हावी होता जा रहा है। ऐसे में स्वयं को सकारात्मक बनाए रखना बहुत जरूरी है। संकट के इस समय में खुद को स्वस्थ रखें और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहें। वास्तु में कुछ आसान से उपाय बताए गए हैं जो नकारात्मकता को हटाकर सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
सूर्यदेव हमारे जीवन की ऊर्जा का मुख्य स्त्रोत हैं। सूर्यदेव के प्रकाश में रहने का प्रयास करें। घर के हर कोने में सूर्यदेव का प्रकाश अवश्य पहुंचे, ऐसा प्रबंध करें। प्रतिदिन स्नान करें और स्नान के बाद शरीर को अच्छी तरह से सुखाएं। प्रतिदिन सुबह गायत्री मंत्र का जाप करें। हल्का भोजन लें। रात्रि को जल्दी भोजन करें। अपने दैनिक क्रियाकलाप में नारंगी रंग का प्रयोग करें, इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। घर में तुलसी का पौधा लगाएं, यह भी सकारात्मकता में वृद्धि करता है। घर में गूगल का धुआं करें। घर में सरसों के तेल के दीये में लौंग डालकर जलाएं, ऐसा करने से सकारात्मकता में वृद्धि होती है। शीशे के बर्तन में नमक डालकर घर के किसी भी कोने में रख दें। घर में सुगंधित धूप जलाएं। धूप जलाने के बाद उसे घर के हर कोने में दिखाना बहुत जरूरी है। घर के कोने-कोने में गंगाजल का छिड़काव करते रहें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है।