लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है| इसमें मध्य प्रदेश की मध्य प्रदेश की तीन सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है| गुना, विदिशा और राजगढ़ पर प्रत्याशी घोषित किये गए हैं| गुना सीट से वर्तमान सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की चुनाव लड़ेंगे| इसके अलावा राजगढ़ से मोना सुस्तानी को उतारा गया है| वहीं विदिशा से शैलेन्द्र पटेल चुनाव लड़ेंगे| इसके अलावा इस सूची में बिहार, जम्मू कश्मीर की एक एक सीट और पंजाब की दो सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है|
ज्योतिरादित्य होंगे गुना से कांग्रेस प्रत्याशी, विदिशा, राजगढ़ से भी कैंडीडेट घोषित
RELATED ARTICLES