Homeप्रमुख खबरेंदेखिए वीडियो कांग्रेसियों पर ही कैसे आग बबूला हो उठे दिग्विजय सिंह...

देखिए वीडियो कांग्रेसियों पर ही कैसे आग बबूला हो उठे दिग्विजय सिंह मामला डबरा से सुरेश राजे के विरोध का

डबरा से सुरेश राजे के टिकिट की पैरवी कर रहे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उस समय बुरी तरह आग बबूला हो गए जब डबरा से सुरेश राजे को टिकिट न दिए जाने की मांग को लेकर तमाम कांग्रेसियों ने भोपाल में  दिग्विजय सिंह के सामने ही सुरेश राजे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पहले तो दिग्विजय सिंह यह कहते हुए नजर आए कि जिसके साथ हाथ का पंजा है हमें उसे जिताना है कि नहीं इस समझाइश को विरोध करने वालों ने जब दिग्विजय सिंह के सामने ही यह कहते हुए नकार दिया कि  वे सुरेश राजे के खिलाफ हैं इसपर दिग्विजय सिंह आग बबूला दिखाई दिए और यह कहते हुए कि  जाइए आपसे बात नहीं करनी वहां से जाने लगे तभी उपस्थित कांग्रेसी यह कहते सुनाई दिए जाइए तभी उनके पीछे से सुरेश राजे मुर्दाबाद के नारे  भी  लगना शुरू हो गए  और दिग्विजय सिंह का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा वे उंगली दिखाते हुए भारी गुस्से में वापस लौटे और यह कहते दिखे मुझे आपसे ऐसी आशा नहीं थी कि आप कांग्रेस का ही विरोध करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments