Homeप्रमुख खबरेंदेखें वीडियो ग्वालियर में शिवराज की जन दर्शन यात्रा में उमड़े भीड़...

देखें वीडियो ग्वालियर में शिवराज की जन दर्शन यात्रा में उमड़े भीड़ अचलेश्वर महादेव पर की पूजा

ग्वालियर /मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज ग्वालियर आने के बाद अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। मंदिर के पुजारियों ने विधिवत पूजा अर्चना कराई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। पूजा अर्चना के बाद सीएम जन आशीर्वाद लेने निकले। इस दौरान यात्रा के रूट के दोनों तरफ सैकड़ों महिलाएं और बच्चे जमा थे। वे सभी मुख्यमंत्री का इंतजार कर रहे थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अचलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर जनदर्शन यात्रा शुरू की। जन दर्शन यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे। मुख्यमंत्री के साथ रथ में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद थे। जगह जगह मुख्यमंत्री का स्वागत लोग कर रहे थे। उनके स्वागत का जवाब भी शिवराज सिंह गर्मजोशी से दे रहे थे। जन दर्शन यात्रा करीब डेढ़ किमी है। यात्रा के बाद  फूलबाग पहुंचे जहां उन्होंने लाडली बहना सम्मेलन में शिरकत की और उनके खाते में धनराशि ट्रांसफर की।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments