Homeप्रमुख खबरेंनगर निगम ने जिओ रिलायंस से वसूले 25 लाख 47 हजार

नगर निगम ने जिओ रिलायंस से वसूले 25 लाख 47 हजार

 

अनेक स्थानों पर पाइप लाइन तोडने एवं लाखों लीटर पानी का अपव्यय करने पर जिओ रिलायंस कंपनी से वसूले 25 लाख 47 हजार278 रूपये

ग्वालियर / जिओ रिलायंस कंपनी द्वारा अनेक स्थानों पर अपने कार्य के दौरान पानी की पाइपलाइन को तोड़ दिया गया था , जिससे लाखों लीटर पानी का अव्यय हुआ और नगर निगम को आर्थिक क्षति हुई जिसको लेकर तीन वर्ष पूर्व कंपनी पर आर्थिक दंड लगाया था। जिसको लेकर जिओ रिलायंस कंपनी द्वारा अब निगम के खाते में 25 लाख 47 हजार 278 रूपये जमा कराया गया।

उपायुक्त श्री एपीएस भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि निगमायुक्त श्री हर्ष सिंह के सख्त निर्देश पर जिओ रिलाइंस कंपनी से 25 लाख 47 हजार 278 रूपये की राशि बसूल की।  ज्ञात हो कि कम्पनी द्वारा अपने कार्य के दौरान प्रगति विहार कॉलोनी वार्ड 21, सिंधिया टीचर कॉलोनी एवं पिंटू पार्क अनेक स्थानों पर कंपनी द्वारा पाइपलाइन तोड़ने एवं पेयजल का अपव्यय एवं आर्थिक दंड निगम द्वारा तीन वर्ष पूर्व लगाया गया था, कई बार साइट निरिक्षण एवं कंपनी के हेड ऑफिस मुंबई से कई पत्राचार के बाद एवं आयुक्त के सख्त निर्देश के उपरांत जिओ कंपनी ने निगम को रूपये 25 लाख 47 हजार 278 रूपये का भुगतान आरटीजीएस के द्वारा जमा किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments