Homeदेशनवरात्र का चमत्कार : कोरोना नए केस में 3 महीने की...

नवरात्र का चमत्कार : कोरोना नए केस में 3 महीने की सबसे बड़ी गिरावट, सिर्फ 45 हजार 490 मरीज मिले; करीब 70 हजार ठीक हुए

ऐसा लगता है कोरोना को लेकर हिंदू धर्म मेंआस्था रखने वालों की बात फिलहाल सच होती नजर आ रही है। नवरात्र शुरू होने से पहले मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने वालों ने यह दावा किया था की नवरात्र शुरु होने के साथ कोरोना का असर कम होने लगेगा । अब इसे चमत्कार कहे या आस्था लेकिन यह बात सच होती दिखाई दे रही है अभी नवरात्र के चार दिन ही गुजरे हैं कोरोनाके ग्राफ में लगातार गिरावट आ रही है। सोमवार को सिर्फ 45 हजार 490 नए केस आए। 69 हजार 800 मरीज ठीक हो गए। इससे 24 हजार एक्टिव केस कम हो गए। अब 7.47 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। 17 सितंबर को यह आंकड़ा 10.17 लाख तक पहुंच गया था। नए केस में यह तीन महीने की सबसे बड़ी गिरावट है। इससे कम केस 39 हजार 170 केस 20 जुलाई को आए थे।

देश में अब तक 75.74 लाख केस आ चुके हैं, 67.30 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, 1.15 लाख मरीजों की इस बीमारी ने जान ले ली है। सोमवार को 589 लोगों की मौत हुई। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

मध्यप्रदेश

राज्य में सोमवार को 1015 लोग संक्रमित पाए गए। 1287 लोग रिकवर हुए और 13 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 61 हजार 203 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इनमें 12 हजार 996 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 45 हजार 421 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 2786 मरीजों की मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments