Homeमध्यप्रदेशनगरनिगम का नोकरशाह :नोकरी हजारों की मालिक करोड़ों का

नगरनिगम का नोकरशाह :नोकरी हजारों की मालिक करोड़ों का

 

मुरैना नगर निगम के अकाउंट अफसर संतोष शर्मा (55) के 3 ठिकानों पर बुधवार सुबह लोकायुक्त ने एक साथ छापा मारा। मुरैना के बसंत विहार बंगले से 8 लाख कैश, बड़ी पॉलीथिन में भरकर सोने-चांदी के जेवर मिले हैं। बंगले की कीमत ही 3 करोड़ रुपए है। घर से 3 कार और तीन बाइक भी मिली हैं। कई प्राॅपर्टी के कागज भी टीम के हाथ लगे हैं। टीम ने नैनागढ़ स्थित ट्रैक्टर की एजेंसी और ग्वालियर तारागंज स्थित उसके मकान पर भी कार्रवाई की। अभी कार्रवाई चल रही है।

टीआई कवीन्द्र सिंह ने बताया कि छापे के दौरान संतोष के घर से 8 लाख रुपए 500-500 के नोटों की गडि्डयां मिली हैं। सोने-चांदी के जेवर भी मिले हैं, जिसकी जांच की जा रही है। इसके अलावा 3 कारें भी घर से मिली हैं। मुरैना के बैंक में एक लॉकर भी मिला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments