Homeमध्यप्रदेशपंचतत्व में विलीन हुई अजयसिंह की पार्थिव देह,मुख्यमंत्री सहित भाजपा ने व्यक्त...

पंचतत्व में विलीन हुई अजयसिंह की पार्थिव देह,मुख्यमंत्री सहित भाजपा ने व्यक्त किया शोक

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के छोटे भाई के निधन पर भाजपा में शोक की लहर है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अनेक भाजपा जनों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। उधर श्री तोमर के दिवंगत भाई की पार्थिव देह को दोपहर बाद सड़कमार्ग द्वारा दिल्ली से ग्वालियर लाया गया। अंतिम यात्रा मुरार स्थित उनके आर्य नगर निवास से मुक्तिधाम पहुंची यहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। कोरोना महामारी के मद्देनजर अंतिम संस्कार में निकट परिवार जन ही उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के छोटे भाई श्री अजय प्रताप सिंह तोमर के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।  मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की है।

 

उधर बालाघाट विधायक गौरीशंकर बिसेन, प्रदेश सरकार के मंत्री अरविंद भदौरिया ने अपनी शोक संवेदना में कहा की  श्री नरेन्द्र सिंह  तोमर केंद्रीय मंत्री)के छोटे भाई स्वर्गीय अजय प्रताप सिंह तोमर(मुन्नू) के निधन का दुखद समाचार सुनकर वे स्तब्ध हैं

ईश्वर अपने श्री चरणों में उन्हें स्थान दे एवं दुख की इस घड़ी में परिवार जनों को सहनशक्ति प्रदान करे।

 

 

उधर भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर के नेताओं ने केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर  के अनुज श्री अजय सिंह तोमर के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पार्टी नेताओं ने स्व. मुन्नू भैया की आत्मिक शांति की कामना करते हुए शोक संतृप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है।

शोक व्यक्त करने वालों में ग्वालियर एवं भोपाल के संभागीय संगठन मंत्री श्री आशुतोष तिवारी, चंबल संभाग के संभागीय संगठन मंत्री केशव सिंह भदौरिया, जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह, ध्यानेंद्र सिंह मामा, पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, वेदप्रकाश शर्मा, अभय चैधरी, राकेश जादौन, जयसिंह कुशवाह, राजेश सोलंकी,विवेक जोशी जयप्रकाश राजौरिया, राजेश दुबे, अरविंद राय, पारस जैन, राकेश माहौर, राकेश गुप्ता, कनवर मंगलानी, दीपक शर्मा, राकेश खुरासिया, प्रमोद खंडेलवाल, गौरव वाजपेयी पवनकुमार सेन, विनोद शर्मा, चेतन मंडलोई, रामप्रकाश परमार, विजय सक्सेना, बृज मोहन शर्मा, दारा सिंह सेंगर, रमेश सेन, तिलकराज बैरी, प्रयाग तोमर, जयंत शर्मा, ओमप्रकाश शेखावत आदि शामिल है।

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments