Homeदेशपरेशान यात्रियों के पक्ष में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इंडिगो, एयर इंडिया,...

परेशान यात्रियों के पक्ष में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट पर ठोका 1.80 करोड़ रुपये का जुर्माना

 

मुंबई एयरपोर्ट पर भी 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

मुंबई एयरपोर्ट के ‘टरमैक’ पर यात्रियों के बैठने के मामले में सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने इंडिगो पर 1.20 करोड़ रुपये की पेनल्टी लगाई है जबकि मुंबई एयरपोर्ट पर 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इससे घटना से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें दिखाया गया था कि यात्री मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो के एक विमान के करीब बैठकर खाना खा रहे हैं। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुंबई एयरपोर्ट और इंडिगो को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। रविवार को विमान की लंबी देरी और मार्ग परिवर्तित करने के बाद गोवा-दिल्ली फ्लाइट को मुंबई में लैंड करवाया गया था। इसके बाद यात्री विमान के बाहर निकल ‘टरमैक’ पर बैठ गए और कई यात्री वहां बैठे खाना खाते भी दिखे। डीजीसीए ने साथ ही एयर इंडिया और स्पाइसजेट पर भी 30-30 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई है। एविएशन रेगुलेटर ने साथ ही मुंबई एयरपोर्ट पर 30 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई है। इस तरह मुंबई एयरपोर्ट पर कुल 90 लाख का जुर्माना लगाया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments