Homeदेशपिता यशवंत के हमले का पुत्र जयंत ने दिया जवाब

पिता यशवंत के हमले का पुत्र जयंत ने दिया जवाब

यशवंत सिन्हा के मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाने के बाद देश के आर्थिक हालात पर बहस सी छिड़ गई है। सिन्हा के हमले का सरकार की तरफ से जवाब देने के लिए खुद उनके बेटे जयंत सामने आए और उन्होंने भी एक लेख के जरिए पिता के हमलों को काउंटर किया। ऐसा पहली बार नहीं है कि जब किसी बीजेपी नेता ने आर्थिक नीतियों को लेकर मोदी सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। बीजेपी नेता सुब्रमण्यन स्वामी तो कई बार वित्त मंत्री अरुण जेटली की नीतियों पर सवाल उठा चुके हैं। वह यहां तक कह चुके हैं कि देश की अर्थव्यवस्था मंदी की ओर बढ़ रही है। स्वामी तो बतौर वित्त मंत्री जेटली की काबिलियत पर भी प्रश्न चिह्न लगाते रहे हैं। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी भी समय-समय पर मोदी सरकार की नीतियों की मुखालफत करते रहे हैं। यह बात भी अहम है कि संघ के विचारक और अर्थशास्त्री गुरुमूर्ति ने पिछले हफ्ते ही एक अंग्रेजी अखबार से कहा था कि देश की अर्थव्यस्था डूब रही है। अब यशवंत सिन्हा के हमले के बाद हो सकता है कि केंद्र सरकार पर अपनों के ही हमलों का सिलसिला और तेज हो जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments