Homeप्रमुख खबरेंपूर्व संभागीय संगठन मंत्रियों के पद पाने की लालसा से खाटी भाजपाइयों...

पूर्व संभागीय संगठन मंत्रियों के पद पाने की लालसा से खाटी भाजपाइयों में रोष पार्टी नें लिया संज्ञान में

प्रवीण दुबे 

भाजपा में कई पूर्व  संगठन मंत्रियों के जिलाध्यक्ष की दौड़ में शामिल होने के बाद पार्टी के भीतर इसका विरोध सुनाई देने लगा है। हालांकि इस बारे में कोई भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है लेकिन जो लोग पार्टी की रीतियों नीतियों से भली प्रकार वाकिफ हैं वह संगठन मंत्रियों के अध्यक्ष बनाये जाने को कतई सही नहीं मानते हैं।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में जारी संगठन निर्वाचन में कई पूर्व संगठन मंत्रियों के अध्यक्ष बनने के लिए राजनीतिक गोटियां फिट करने की मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई हैं।

पार्टी ने काफी पहले अपनी सांगठनात्मक व्यवस्था में बदलाव करते हुए देशभर में संभागीय स्तर पर संगठन मंत्रियों की नियुक्ति को समाप्त कर दिया था।

उसके बाद मध्यप्रदेश में संभागीय संगठन मंत्री बने बैठे संगठन के कई दमदार चेहरों को हटना पड़ा था।

हालांकि कई संभागीय संगठन मंत्रियों को शिवराज सरकार में निगम-मंडल में नियुक्त कर मंत्री दर्जा दिया था।

अब कुछ जिलों में ये अध्यक्ष बनना चाहते हैं और पार्टी का एक धड़ा इसका विरोध कर रहा है। इंदौर में जयपाल सिंह चावड़ा, दतिया में आशुतोष तिवारी, भिंड में केशव भदौरिया और ग्वालियर में शैलेंद्र बरुआ संभागीय संगठन मंत्री रह चुके हैं।

नाम न छापने की शर्त पर पार्टी संगठन से जुड़े एक वरिष्ठ नेता ने इस इसपर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व में संगठन मंत्री रहे व्यक्ति पर आज भले ही वह जिम्मेदारी नहीं है लेकिन उसका ओहदा एक प्रचारक जैसा आदर्श रहा है तथा संगठन और पार्टी विस्तार में सर्वस्व समर्पण का भाव लेकर उसने काम किया है। अब भले ही वह संगठन मंत्री नहीं लेकिन कार्यकर्ताओं में उसकी पिक्चर वैसी ही है ऐसी स्थिति में वह व्यक्ति अपने लिए खुद किसी पद की लालसा लेकर लोबिंग करता दिखाई देता है तो सामान्य कार्यकर्त्ता इसे उचित कैसे मान सकता है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल एक पूर्व संगठन मंत्री  एक इंटरव्यू में अधिकार पूर्वक यह कहते सुनाई दिए थे कि पार्टी उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी देगी। अब खबर है कि सार्वजनिक रूप से एक पूर्व संगठन मंत्री के इस तरह से कहे जाने और उसपर कुछ नेताओं द्वारा गुस्सा होने की खबर के बाद पार्टी हाई कमान ने इसे गंभीरता से संज्ञान में लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments