प्रयागराज /चर्चित फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी संन्यासी बनने की खबर है चर्चा है कि वे किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनाई जा रही है।
सूत्रों का कहना है कि संगम किनारे ममता कुलकर्णी ने अपने हाथों खुद अपना पिंडदान किया और उनके किन्नर अखाड़े में पट्टाभिषेक समारोह की खबरें भी आ रही हैं। खबर है कि चादरपोशी की रस्म अदाकर ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर की पदवी दी जाएगी उन्हें आज से नया नाम दिया जा रहा है ममता कुलकर्णी अब श्री यामाई ममता नंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी।
खबर है कि जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने ममता कुलकर्णी को दीक्षा दी है ममता कुलकर्णी आज प्रयागराज महाकुंभ पहुंची हुई हैं,वह किन्नर अखाड़े में ही रुकी हुई हैं,
सन्यास धारण करने के बाद ममता कुलकर्णी ने अब भगवा वस्त्र धारण कर लिया है।
खूबसूरती से दर्शकों के दिलों पर किया राज
ममता कुलकर्णी 90 के दशक की खूबसूरत और बोल्ड अदाकाराओं में रही हैं। ममता कुलकर्णी ‘आशिक आवारा’, ‘करण अर्जुन’, ‘नसीब’, ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’, ‘क्रांतिवीर’, ‘आंदोलन’, ‘छुपा रुस्तम’, ‘घातक’, ‘वक्त हमारा है’, ‘बाजी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। ममता ने हिंदी सिनेमा के अलावा तमिल, बंगाली, मराठी फिल्म इंडस्ट्री में काम किया ममता ने बॉलीवुड में अपनी आखिरी सफल फिल्म ‘छुपा रुस्तम’ (2001) की और आखिरी फिल्म कभी तुम कभी हम (2002) की। वे बेशक इंडस्ट्री में नहीं है, लेकिन लोग उन्हें भूले नहीं हैं। इंटरनेट पर भी उनकी बारे में खूब सर्च किया जाता है। और फैंस उन्हें लेकर सबसे ज्यादा जानकारी यह लेना चाहते हैं कि वे अब कहां रहती हैं? क्या उन्होंने शादी की है? अगर की है तो उनके परिवार में कौन-कौन है?
मध्यमवर्गीय परिवार में जन्म
ममता का असली नाम ममता मुकुंद कुलकर्णी बताया जाता है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड में आने से पहले ममता का पदमावती हुआ करता था। अभिनेत्री का जन्म 20 अप्रैल 1972 को मुंबई में एक मध्यमवर्गीय मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ। उनकी दो बहनें मिथिला एवं मोलिना हैं। उनकी मां आध्यात्मिक महिला रहीं, जो काफी पूजा-पाठ करती थीं। ममता कुलकर्णी ने उन्हीं से संस्कार लिए और धर्म के प्रति जुड़ाव रहा। ममता ने मुंबई से सेंट जोसेफ कॉन्वेंट इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की। उन्होंने एक इंटरव्यू में जिक्र किया था कि वे कभी अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थीं। हालांकि, वे हमेशा ये जरूर चाहती थीं कि कुछ अलग करें।
इंस्टाग्राम पर रहती हैं एक्टिव
इंडस्ट्री से दूर रहने के बावजूद सोशल मीडिया पर ममता कुलकर्णी की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। लोग उन्हें खूब सर्च करते हैं। इंस्टाग्राम पर ममता कुलकर्णी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी सेल्फी और वीडियो शेयर करती हैं। उनकी इंस्टाग्राम आईडी है- mamtakulkarniofficial____, फिलहाल वे प्रयागराज में हैं और वहां से भी फैंस को लगातार अपडेट दे रही हैं।