लखनऊ /कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लखीमपुर जाने की इजाजत मिल गई है। यही नहीं प्रियंका गांधी को सीतापुर पीएसी गेस्ट हाउस में बनी अस्थाई जेल से रिहा भी कर दिया गया है। वह थोड़ी देर में राहुल गांधी के साथ लखीमपुर जाएंगी। राहुल-प्रियंका को लखीमपुर जाने देने का निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अफसरों की हुई उच्च स्तरीय बैठक में निर्णय लिया गया। राहुल को पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके जाने की तैयारी थी लेकिन एयरपोर्ट अर्थारिटी से कांग्रेस के आपत्ति जताने के बाद राहुल और अन्य नेताओं को लखनऊ की फ्लाइट लेने दिया गया। प्रियंका गांधी को सीतापुर गेस्ट हाउस में बनी अस्थाई जेल से रिहा कर दिया गया है। वह राहुल गांधी के साथ लखीमपुर जाएंगी।