Homeग्वालियर अंचलबच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी दें :बल्देव भाई शर्मा

बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी दें :बल्देव भाई शर्मा

ग्वालियर /भारत का भविष्य बनाने से पहले खुद का भविष्य बनाएं। बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी दें, क्योंकि संस्कार के बिना शिक्षा का कोई महत्व नहीं है।
यह बात कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति बल्देव भाई शर्मा ने नई सडक़ स्थित राष्ट्रोत्थान न्यास भवन के तराणेकर सभागार में आयोजित ज्ञान प्रबोधनी व्याख्यानमाला के दूसरे दिन मुख्य वक्ता की आसंदी से कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजाक्स के प्रांत अध्यक्ष मुकेश मौर्य ने की। इस अवसर पर न्यास के अध्यक्ष डॉ.राजेन्द्र बांदिल भी मंचासीन रहे। राष्ट्रोत्थान न्यास ग्वालियर के तत्वावधान में भविष्य का भारत विषय पर व्याख्यान देते हुए मुख्य वक्ता बल्देव भाई ने कहा कि बच्चों को सिर्फ पढ़ाएं ही नहीं उन्हें अच्छा इंसान भी बनाएं। बच्चों को यातायात नियमों का पालन, दूसरे की बेटियों पर कुदृष्टि न डालें, सभी के प्रति अच्छा व्यवहार करने की सीख दें। संविधान में भी लोगों के कर्तव्य बताए गए हैं। उन्होंने कहा कि आज दुनिया भारत को आशा भरी नजरों से देख रही है। यह भारत का पुनरोत्थान का काल है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुकेश मौर्य ने कहा कि भारत आज विश्व में सर्वोच्च शिखर की ओर अग्रसर है।
राष्ट्रोत्थान न्यास के अध्यक्ष डॉ.राजेन्द्र बांदिल ने बताया कि दो अक्टूबर को सायं 5:30 बजे नई सडक़ स्थित राष्ट्रोत्थान न्यास के तराणेकर सभागार में प्रेरणापुंज जीजाबाई विषय पर व्याख्यान होगा। मुख्य वक्ता राष्ट्रसेविका समिति पश्चिम
बंगाल की बौद्धिक प्रमुख मैत्रेयी शिरोलकर होंगी। उन्होंने प्रबुद्ध लोगों से कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments