Homeग्वालियर अंचलब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन हेतु 812 पंजीयन पत्रक वितरित हुए

ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन हेतु 812 पंजीयन पत्रक वितरित हुए

धर्माचार्यों, ब्राह्मण संगठनों, समाज के अध्यक्षों ने दिया आशीर्वाद ,
सामूहिक विवाह, यज्ञोपवीत के भी हुए पंजीयन,20 हजार शिक्षण शुल्क दिया

ग्वालियर।पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई एवं महामना मदन मोहन मालवीय जयंती 25 दिसंबर चेंबर ऑफ कॉमर्स में होने वाले 11वें सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन के पंजीयन पत्रक पूजन समारोह 2 अक्टूबर को सनातन धर्म मंदिर लश्कर पर सम्पन्न हुआ जिसमें धर्म पुरी के महामंडलेश्वर स्वामी रमेश महाराज, ढोली बुआ महाराज, के सानिध्य में
मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री  बालेन्दु शुक्ला थे। अध्यक्षता पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद श्री अनूप मिश्र ने की। कार्यक्रम की रूपरेखा संस्थापक अध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने एवं अतिथियों का स्वागत श्री रामबाबू कटारे स्वागताध्यक्ष ने किया। संचालन मुख्य संयोजक रामनारायण मिश्रा ने किया।आभार प्रकाश नारायण शर्मा ने व्यक्त किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री के डी सोनकिया,सनाढ्य सभा के अध्यक्ष अशोक शर्मा, प्रेम पचौरी, प्रकाश नारायण शर्मा,पंजाबी ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष कुलबीर भारद्वाज,आदि गौड़ ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष महेश मिश्रा, सर्व ब्राह्मण महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष एस के शर्मा, श्रीराम शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष त्यागी ब्राह्मण समाज, पदम नारायण शर्मा मध्य क्षैत्रिय ब्राह्मण सभा, कान्यकुब्ज मंडल के अध्यक्ष शशीकांत दीक्षित, भगवान श्री परशुराम पालकी समिति ग्वालियर के सहसंयोजक हेमंत एडीसन शर्मा, तथा इन्जी विजय शर्मा, अध्यक्ष परशुराम सेना,भार्गव समाज के अध्यक्ष अरूण शर्मा भार्गव कार्यकारी जिलाध्यक्ष लालता प्रसाद मिश्रा, नरेंद्र भारद्वाज अध्यक्ष बरुआ ब्राह्मण समाज,महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण के शरद भागवत, ब्रह्म भट्ट ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष जगदीश शर्मा, बरूआ समाज के अध्यक्ष डॉ अरविन्द कुमार बरूआ, धर्मेंद्र भारद्वाज,परशुराम सेना अध्यक्ष विजय शर्मा, कान्यकुब्ज ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला, जिझोतिय ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष राजीव पस्तोर, ऋषीश्वर ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा, संजीव शर्मा, सर्व ब्राह्मण महासंघ के युवा अध्यक्ष कपिल भार्गव, ब्राह्म एकता परिषद कोटेश्वर के प्रदीपमिश्रा,ब्राह्मण यूथ ब्रिगेड के सोनू बाजपेई, सुमित खेमरिया, ब्राह्मण रेजीमेंट के अवनीश शर्मा, ब्राह्मण सभा थाटीपुर अध्यक्ष संजीव तिवारी, अनिरुद्ध चतुर्वेदी जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय ब्राह्मण सभा, एवं मैथिल ब्राह्मण समाज के भरोसी लाल झा , डबरा से डॉ पुष्पेश मिश्रा रामसहाय पाठक गुना ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष देवेन्द्र उपाध्यक्ष जी तथा मुख्य महिला संरक्षिका श्रीमती मधु कुलवीर भारद्वाज, श्रीमती सुमन यशवीर शर्मा,विप्रा महिला अध्यक्ष ज्योति शर्मा, सनाढ्य महिला सभा की अध्यक्ष श्रीमती ममता कटारे, ब्राह्मण अन्तर्राष्ट्रीय संगठन की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती सरला शर्मा, वंदना भूपेंद्र प्रेमी, हेमलता बुधौलिया, शशि गौड़,भार्गव समाज की महिला संरक्षिका श्रीमती लक्ष्मी शर्मा, कान्यकुब्ज ब्राह्मण मंडल की महिला अध्यक्ष सरोज मिश्रा, ब्रह्म भट्ट महिला सभा की महिला अध्यक्ष श्रीमती कमलेश शर्मा,जिझोतिया महिला सभा की महिला अध्यक्ष श्रीमती अनीता रिछारिया, श्रीमती रमा तिवारी, विशिष्ट अतिथि बतौर मचासीन थे।

ब्राह्मण परिचय सम्मेलन में सनाढ्य, भार्गव, कान्यकुब्ज, आदि गौड़, महाराष्ट्रीयन, पंजाबी सारस्वत, कश्मीरी ब्राह्मण,जिझोतिया, ब्रह्म भट्ट, गुजराती, गुर्जर गौड़,ऋषीश्वर, बरूआ
उपवर्गीय विवाह योग्य युवक युवती परिचय के लिए एवं तलाक शुदा, विकलांग बच्चों के लिए समूह अलग होगा।

कार्यक्रम में महामंडलेश्वरो, धर्माचार्यों एवं ब्राह्मण समाज के संगठनों तथा समाजों के अध्यक्षों के आशीर्वाद से 812 पंजीयन पत्रक वितरित किए गए। ब्राह्मण समाज के सामूहिक विवाह के लिए एक पंजीयन तथा यज्ञोपवीत संस्कार के लिए एक पंजीयन किया गया। ब्राह्मण परिवार के शिक्षण शुल्क 20 हजार का समिति द्वारा चैक दिया गया। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री श्री बालेन्दु शुक्ला, पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद श्री अनूप मिश्रा ने समाज उत्थान के लिए एक जुट होकर समाज हित में सनातन हिन्दू धर्म संस्कृति के अनूकूल कार्य करने का संकल्प लिया।

ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजन समिति के संस्थापक अध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ,मुख्य संयोजक राम नारायण मिश्रा,प्रकाश नारायण शर्मा , प्रेम पचौरी, अनिल शर्मा, पदम नारायण शर्मा, नरेंद्र चतुर्वेदी, रविन्द्र त्रिपाठी, आचार्य सत्यदेव उपाध्याय, श्याम बाबू शर्मा, सोनू बाजपेई, देवेंद्र दुबे, शशांक शर्मा, अवनीश शर्मा, रवि आनद गौड़,अनिल शर्मा, राजेश शर्मा, राजेश तिवारी, सुमित खमरिया , डॉ मुन्ना लाल शर्मा, हेमत एडीसन शर्मा, कपिल भार्गव , कपिल भारद्वाज का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर डॉ हरीमोहन पुरोहित,दिनेश पराशर,राहुल शर्मा,अवनीश गौड़, रामप्रकाश शर्मा,रामकुमार पुरोहित, सुनील पटेरिया,नेहा कोल,उषा दंडोतिया, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments