Homeग्वालियर अंचलभाजपा की चित्रकला प्रतियोगिता शनिवार को 500 बच्चे होंगे शामिल

भाजपा की चित्रकला प्रतियोगिता शनिवार को 500 बच्चे होंगे शामिल

*भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ने किया चित्रकला प्रतियोगिता स्थल का निरीक्षण*
*भाजपा द्वारा आयोजित में चित्रकला प्रतियोगिता में 500 से अधिक छात्र भाग लेंगे, प्रतियोगिता आज*
ग्वालियर 20 जनवरी। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत ग्वालियर में जिला स्तरीय चित्रकला की प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार 21 जनवरी को प्रात: 10:30 बजे बाल भवन में आयोजित होगी। 9 वीं से 12 वीं कक्षा के 500 से अधिक विद्यार्थी चित्र कला प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी ने प्रतियोगिता स्थल बाल भवन का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लेते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
श्री चौधरी ने कहा कि ग्वालियर में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली हैं। कार्यकर्ताओं ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खूब मेहनत की हैं। जिससे प्रतियोगिता का सफल आयोजन हो सकें।
इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता अरुण कुलश्रेष्ठ, जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र राणा, कनवर मंगलानी, जिला महामंत्रीद्वय विनोद शर्मा, राजू सेंगर, सुघर सिंह पवैया, धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह, विनय जैन, संजय सिंह कुशवाह, वंदना उपाध्याय, हर्ष श्रीवास्तव, चिंटू परमार, महेंद्र श्रीवास्तव, संतोष गोडयाले, कैशव गुर्जर, देवेन्द्र प्रजापति, नवीन चौधरी,आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments