कहा संगठन कार्य को पूरे मनोयोग से करना मेरा धर्म
ग्वालियर। यह पद नहीं दायित्व है, ईश्वर से प्रार्थना है कि मुझे सामर्थ्य और शक्ति दें, जिससे मैं इस दायित्व को बखूवी निभा सकूं। यह बात नवनियुक्त पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल ने मुखर्जी भवन में स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। श्री अग्रवाल का नवीन दायित्व मिलने के बाद बुधवार को प्रथम ग्वालियर आगमन हुआ जहां कार्यकर्ताओं ने स्टेशन से मुखर्जी भवन तक जगह-जगह गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। श्री अग्रवाल ने सभी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अपने घर में शुभाशीष मिलने से निश्चित ही संबल बढ़ता है, कार्य के प्रति सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। मैं सभी आत्मीयजनों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिले स्नेह के प्रति कृतज्ञ हूं।
*शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार*
श्री अग्रवाल ने नयी जिम्मेदारी के लिए संगठन के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी देकर संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर मैं खरा उतरूंगा और इस दायित्व के लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का हृदयपूर्वक आभार व्यक्त करता हूं। श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा के कुशल और प्रेरक नेतृत्व में पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही है। उसी क्रम में मीडिया टीम भी अपनी जिम्मेदारियों के लिए प्रतिबद्ध है। नये नवाचार मीडिया टीम की प्राथिमकता रहेगी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री श्री मदन कुशवाह, जिला अध्यक्ष अभय चौधरी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयप्रकाश राजोरिया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक शर्मा बांस शिल्प बोर्ड के चेयरमैन घनश्याम पिरोनिया, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र राणा, हेमलता बुधौलिया दीपक शर्मा जिला महामंत्री विनोद शर्मा, विधानसभा संयोजक विवेक जोशी अरुण कुलश्रेष्ठ पूर्व जीडी अध्यक्ष रविंद्र सिंह राजपूत, प्रतीक तिवारी प्रतीक शर्मा, गंगाराम बघेले, भानु प्रकाश जैन, उपस्थित थे।
*रेल्वे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत*
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल पंजाब मेल से पहली बार ग्वालियर पहुंचे। जहां प्रथम ग्वालियर नगर आगमन पर रेल्वे स्टेशन पर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका फूल, मालाओं से आत्मीय स्वागत किया। तत्पश्चात स्टेशन से वे वीरांगना लक्ष्मीबाई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, महात्मा गांधी, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया । श्री आशीष अग्रवाल जी ने नदी गेट गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेककर अरदास की।
रेल्वे स्टेशन पर प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति,विनोद शर्मा दीपक शर्मा उपेन्द्र बैश्य हरीओम झा अरुण कुलश्रेष्ठ प्रतीक तिवारी, संतोष गौड्याले कमल रजक, प्रतीक तिवार्य महेन्द्र श्रीवास्तव धमेन्द्र कुशवाह, पप्पू बडोनी रवि तोमर जितेन्द्र तोमर,राजेशवर राव अमित बंसल हरिओम झा धर्मेंद्र आर्य प्रतीक शर्मा मंडल अध्यक्ष भाजयुमो, जितेन जैन,चेतन दीक्षित, गौरव कुलश्रेष्ठ अशोक साहू राजेन्द्र नवीन चौधरी, हरिओम शर्मा, जगन बघेल, आलोक राठौर,आशु पाल,शुभम बघेल सहित बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल का स्टेशन में भव्य स्वागत के पश्चात रैली के रूप में भाजपा कार्यालय रवाना हुई। जगह जगह पार्टी के कार्यकर्ताओं, विभिन्न सामाजिक संगठनों, प्रबुद्धजनों ने उनका अभिनंदन किया।
भाजपा कार्यालय में महापुरूषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण
प्रदेश मीडिया प्रभारी ने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ भाजपा जिला कार्यालय मुखर्जी भवन पहुंचकर महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।