Homeप्रमुख खबरेंभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा 6 सितंबर को बड़ौदा-श्योपुर से...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा 6 सितंबर को बड़ौदा-श्योपुर से करेंगे जनआशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ 12 को पहुंचेगी ग्वालियर

ग्वालियर चंबल संभाग की यात्रा बड़ौदा-श्योपुर से 6 सितंबर से होगी प्रारंभ, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे शुभारंभ
ग्वालियर / मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के मकसद से एक साथ पांच स्थानों से जनआशीर्वाद निकालेगी। पांचवी यात्रा ग्वालियर-चंबल संभाग के बड़ौदा-श्योपुर से 6 सितम्बर को प्रारंभ होगी, जिसका शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी करेंगे। यह यात्रा 11 जिलों, 5 लोकसभा क्षेत्र 43 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। जिसमें ग्वालियर चंबल संभाग के अलावा विदिशा, रायसेन आदि जिले शामिल है। यह यात्रा 2034 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस यात्रा का 262 स्थानों पर स्वागत होगा, 55 रथ सभाएं, 16 रोड शो तथा 48 आमसभाएं आयोजित होंगी। यात्रा में सभाओं को संबोधित करने के लिए प्रदेश के प्रमुख नेताओं के अलावा केंद्र सरकार के मंत्रीगण, पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल रहेंगे। सभी पांचों यात्राओं का समापन 25 सितंबर को पं दीनदयाल उपाध्याय जी जन्मजयंती पर जम्हूरी मैदान भोपाल में होगा। इस कार्यकर्ता महाकुंभ को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। उक्त बात भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं जन आशीर्वाद यात्रा के प्रभारी श्री रणवीर रावत ने होटल शेल्टर में आयोजित पत्रकारवार्ता में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। इस पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री जयप्रकाश राजौरिया, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, केन्द्रीय टोली के सदस्य श्री बृजेन्द्रसिंह जादौन, टोली के सदस्यगण श्री हमीर सिंह पटेल, श्री विवेक जोशी, श्रीमती सुमन शर्मा, श्री विवेक शर्मा, धर्मेन्द्र राणा शामिल थे।
श्री रावत ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितम्बर के अवसर पर इन यात्राओं का समागम भोपाल में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में होगा। कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रदेश भर से 10 लाख कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस कार्यकर्ता महाकुंभ को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।
श्री रावत ने बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा सबसे बड़ा महाजनसंपर्क अभियान की यात्रा होगी। इस जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से जनसमर्थन लेकर जनता का आशीर्वाद प्राप्त करने की यह यात्रा होगी। यात्रा के माध्यम से मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार ने जो विकास कार्य किए हैं । उनकी जानकारी यात्रा के माध्यम से जनता के बीच पहुंचकर देंगे।
श्री रावत ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के हितग्राहियों से संपर्क का यह यात्रा बड़ा माध्यम बनेगी। यात्रा के माध्यम से 2003 से 2023 तक का भाजपा की मध्य प्रदेश सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच पहुंचाने का काम करेगी। इस यात्रा का प्रमुख स्लोगन होगा – ‘‘फिर इस बार भाजपा सरकार’’।
श्री रणवीर रावत ने बताया की यात्रा 6 सितंबर को दोपहर 1 बजे माता मंदिर बड़ौदा दर्शन के बाद बडौदा में सभा को संबोधित करने के बाद इस यात्रा को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे जहां से यह शाम 7 बजे श्योपुर पहुंचेगी जहां आमसभा होगी। यात्रा 7 सितंबर को श्योपुर से विभिन्न स्थानों से‌ होती हुई वीरपुर में दोपहर तो फिर 2.30 बजे पहुंचेगी जहां आमसभा होगी उसके बाद 6.30 बजे सबलगढ़ पहुंचेगी जहां आमसभा होगी। यात्रा 8 सितंबर को सुबह 11 बजे कैलारस पहुंचेगी जहां आम सभा होगी उसके बाद दोपहर 1 बजे जौरा पहुंचेगी जहां आम सभा होगी। दोपहर 2.30 बजे छैरा पहुंचेगी जहां आम सभा होगी उसके बाद शाम 6 बजे मुरैना पहुंचेगी जहां आम सभा होगी। यात्रा 9 सितंबर को दोपहर 12 बजे दिमनी पहुंचेगी, दोपहर 3.30 बजे पोरसा चौराहा, शाम 7बजे अटेर विधानसभा के प्रतापपुरा तथा रात्रि 8.30 बजे भिंड पहुंचेगी जहां सभी जगह आमसभाएं होंगी। यात्रा 10 सितंबर को सुबह 11बजे मेहगांव पहुंचेगी, दोपहर 1 बजे गोहद, शाम 4 बजे सेवड़ा, तथा 5 बजे लहार पहुंचेगी इन सभी जगह आमसभाएं होगी। यात्रा 11 सितंबर को सुबह 11 बजे भांडेर पहुंचेगी उसके बाद दोपहर 2.30 बजे दतिया तथा शाम 7 बजे डबरा पहुंचेगी इन सभी जगह आमसभाएं होगी। यात्रा 12 सितंबर को दोपहर 12 बजे ग्वालियर जिले के भितरवार पहुंचेगी, दोपहर 1.35 बजे छीमक, शाम 4.15 पर इंदरगंज चौराहा पहुंचेगी, 4.45 पर महाराज बाड़े पर पहुंचेगी तथा रात्रि 7बजे हजीरा पहुंचेगी। इन सभी जगह आमसभाएं भी होगी। यात्रा 13 सितंबर को ग्वालियर ग्रामीण के गिरवाई में सुबह 11 बजे पहुंचेगी, शिवपुरी विधानसभा के बैराड़ में दोपहर 3.15 पर पहुंचेगी तथा रात्रि 8 बजे शिवपुरी पहुंचेगी इन सभी जगह आमसभाएं होगी। यात्रा 14 सितंबर को सुबह 11 बजे कोलारस पहुंचेगी उसके बाद दोपहर 12.45 बजे करेरा पहुंचेगी उसके बाद 4 बजे खनियाधाना तथा शाम 6.30 बजे चंदेरी पहुंचेगी इन सभी जगह आमसभाएं भी होगी। यात्रा 15 सितंबर को अशोकनगर जिले के मुंगावली में दोपहर 12 बजे पहुंचेगी उसके बाद 6 बजे अशोकनगर पहुंचेगी इन दोनों जगह आमसभा भी होगी। यात्रा 16 सितंबर को अशोकनगर व गुना जिले के म्याना में दोपहर 1.30 बजे पहुंचेगी उसके बाद 5 बजे बमोरी तथा 8 बजे गुना पहुंचेगी, इन सभी जगह आमसभाएं होगी। यात्रा 17 सितंबर को गुना व विदिशा जिले के राघोगढ़ में दोपहर 1बजे पहुंचेगी उसके बाद 3 बजे बीमा गंज तथा 7 बजे लटेरी पहुंचेगी इन सभी जगह आम सभाएं भी होगी। यात्रा 18 सितंबर को दोपहर 12 बजे विदिशा जिले के सिरोंज में पहुंचेगी शाम 4 बजे शमशाबाद नगर में तथा रात्रि 9.10 पर मंडी बामोरा पहुंचेगी इन सभी जगह आमसभाएं भी होगी। यात्रा 19 सितंबर को दोपहर 12 बजे बासौदा नगर दोपहर 2.10 पर गुलाबगंज तथा शाम 5 बजे विदिशा नगर पहुंचेगी इन सभी जगह आमसभा भी होगी। यात्रा 20 सितंबर को विदिशा बार रायसेन जिले के रायसेन में दोपहर 12.30 बजे पहुंचेगी शाम 5.30 बजे पलेहा तथा 6 बजे बेगमगंज पहुंचेगी इन सभी जगह आमसभाएं भी होगी। यात्रा 21 सितंबर को रायसेन जिले के उदयपुर में दोपहर 1.15 बजे पहुंचेगी, शाम 6 बजे बरेली पहुंचेगी जहां आम सभाएं भी होगी। यात्रा 21 सितंबर को रायसेन जिले के मंडीदीप में शाम 6 बजे पहुंचेगी। सभी पांचों यात्राओं का समापन 25 सितंबर को पं दीनदयाल उपाध्याय जी जन्मजयंती पर जम्हूरी मैदान भोपाल में होगा। जहां इस कार्यकर्ता महाकुंभ को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।

(

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments