Homeमध्यप्रदेशभाजपा नेत्री नीरू सिंह ने कांग्रेस विधायक की अशोभनीय टिप्पणी पर उनके...

भाजपा नेत्री नीरू सिंह ने कांग्रेस विधायक की अशोभनीय टिप्पणी पर उनके निष्कासन की मांग की

ग्वालियर /भारतीय जनता पार्टी की नेता व समाजसेवी नीरू सिंह ज्ञानी ने कांग्रेस नेताओं द्वारा नारी शक्ति के खिलाफ लगातार की जा रही अनर्गल बयानबाजी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा है की जीतू पटवारी, शशांक भार्गव जैसे नेताओं को यह नहीं भूलना चाहिए की उनकी प्रमुख नेता भी एक महिला ही हैं।

नीरू सिंह ज्ञानी ने कहा की कांग्रेस नेताओं द्वारा लगातार नारी शक्ति के खिलाफ  शर्मसार करने वाले बयान दिए जा रहे हैं। कांग्रेस के नेता कभी महिलाओं को टच माल बोलते है। कभी इनके विधायक जीतू पटवारी  देश की बेटियों को शर्मसार करते हैं।

ज्ञानी ने कहा की हाल ही में कांग्रेस के विधायक शशांक भार्गव का जो बयान आया वह बहुत ही निंदनीय है। देश की सारी नारी जगत का इन्होंने कैरक्टर एसासिनेशन किया है।देशभर में कांग्रेस पार्टी का पतन हो रहा है और अब तो इनके कैरेक्टर और संस्कार का भी पतन हो चुका है। उन्होंने कहा  इनकी नेता सोनिया गांधी भी तो एक महिला है । वह  इटली की है पर उनकी बेटी प्रियंका गांधी तो भारत की ही है? मैं इनकी नेता सोनिया गांधी से कहूंगी कि कांग्रेस के ऐसे जनप्रतिनिधि को पार्टी से निष्कासित किया जाए और पुलिस भी इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments