Homeग्वालियर अंचलभाजपा ने केंद्रीय मंत्री तोमर का जन्मदिवस सेवा रूप में मनाया

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री तोमर का जन्मदिवस सेवा रूप में मनाया

 

*केंद्रीय मंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु के लिए द्वारिकाधीष मंदिर में किया अभिषेक*

*64वीं वर्शगांठ पर 64 हजार मास्क और सैनेटाइजर सभी वार्डों में वितरण किए*

*केंद्रीय मंत्री के जन्मदिन पर मोर्चों द्वारा किए गए सेवा कार्य*
ग्वालियर 12 जून। भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर द्वारा केंद्रीय कृषि एवं पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी का 64 वां जन्मदिन महानगर के सभी वार्डों में सेवा दिवस के रुप में मनाया। भाजपा द्वारा सभी 60 वार्डों में वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं में 64 हजार मास्क और सैनिटाइजर और ग्राम उदय पुस्तक का वितरण किया। प्रत्येक वर्ष की भांति केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी के जन्मदिन के अवसर पर थाटीपुर स्थित द्वारकाधीश मंदिर पर उनके स्वस्थ और दीर्घायु के लिए अभिषेक किया गया और प्रसादी वितरण की गई।
इस अवसर पर ग्वालियर सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, जिलाध्यक्ष कमल मखीजानी, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता जय सिंह कुशवाह, पूर्व विधायक मुन्ना लाल गोयल, राजेश सोलंकी, अशोक जैन, अरुण तोमर, अशोक जादौन, शरद गौतम, महेश उमरैया, रामेश्वर भदौरिया, सोनू मंगल, प्रमोद खंडेलवाल, राजू सेठ, नरेंद्र सिकरवार, सुभाष शर्मा, अवधेश तोमर, अभिनंदन त्यागी, उमेश भदौरिया, बिरजू शिवहरे, जगदीश मित्तल, यश शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*महानगर के सभी वार्डों में किए गए सेवा कार्य*
महानगर के सभी 60 वार्डों में केंद्रीय मंत्री जी के जन्मदिवस पर 64000 मास्क और सैनेटाइजर का वितरण किया साथ ही ग्रामोदय पुस्तिका का भी वितरण किया। ग्वालियर सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने वार्ड 41 में, प्रदेश सरकार के मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर वार्ड 14 में, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी वार्ड 60 में, प्रदेश मंत्री मदन कुशवाह वार्ड 25 में, पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह वार्ड 53 में, पूर्व विधायक मुन्ना लाल गोयल वार्ड 27, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा वार्ड 24 में, वरिष्ठ नेता वेदप्रकाश शर्मा वार्ड 32 में, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश सोलंकी वार्ड 55 में, श्री जयप्रकाश राजौरिया वार्ड 19 में, श्री राकेश जादौन वार्ड 59 में, श्री विवेक जोशी वार्ड 38 में, श्री अशोक जैन वार्ड 45 में, श्री अरूण तोमर वार्ड 10 में, श्री शरद गौतम वार्ड 57 में, श्री महेश उमरैया वार्ड 17 में, श्री रमेश अग्रवाल वार्ड 49 में, श्री किशन मुदगल वार्ड 54 में, श्री रामवरण गुर्जर वार्ड 18 में, श्री अशोक शर्मा वार्ड 11में, श्री जितेन्द्र सिंह गुर्जर वार्ड 21, श्रीमती सुमन शर्मा वार्ड 22 में, श्री राजकुमार परमार वार्ड 3 में, श्री अशोक जादौन वार्ड 20में, राजेश दुबे वार्ड 28 में, कनवर मंगलानी वार्ड 6में, श्रीमती रेखा धौलाखंडी वार्ड 7 में, श्री रामेश्वर भदौरिया वार्ड 16 में, श्रीराकेश माहौर वार्ड 51में, श्री बृजेन्द्र सिंह जादौन वार्ड 56, श्री अरुण कुलश्रेठ वार्ड 48, श्री अशोक बांदिल वार्ड 37में, श्री प्रमोद खंडेलवाल वार्ड 43में, श्री विनोद शर्मा वार्ड 02 में, श्री वेदप्रकाश शिवहरे वार्ड 01 में, श्री सुधीर गुप्ता वार्ड 47 में, श्री सतीश बोहरे वार्ड 52 में, श्री हरीश मेवाफरोश वार्ड 44 में, श्री धर्मेंद्र सिंह तोमर वार्ड 50 में, श्री मनोज तोमर वार्ड 46 में, श्री राकेश शर्मा वार्ड 42 में की उपस्थिति में वितरण किया गया।
*भाजपा युवा मोर्चा ने किया सेवा कार्य*
भाजपा युवा मोर्चा द्वारा मोर्चा अध्यक्ष विवेक चैहान के नेतृत्व में बालिका आश्रम गोले का मंदिर पर भोजन, हजीरा पर वृक्षारोपण, महाराज बाड़े पर मास्क और सैनेटाइजर का वितरण और नारायण वृद्ध आश्रम में वस्त्र वितरित किए गए।
*भगत सिंह मंडल द्वारा बारादरी चैराहे पर सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया।*
*महिला मोर्चा ने गरीब बस्तियों में बांटे मास्क, सैनेटाइजर व फल*
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ग्वालियर द्वारा महानगर की जिलाध्यक्ष श्रीमती खुशबू गुप्ता के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पर्व के रूप में जिले के सभी 9 मंडलों के अंतर्गत विभिन्न बस्तियों में मास्क, सैनिटाइजर एवं फल का वितरण कर केंद्रीय मंत्री श्री तोमर के दीर्घायु होने की कामना की गई।
सभी मंडलो में आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती सुधा राजावत जी, श्रीमती प्रीति थोराट जी, श्रीमती शर्मिला कुशवाह जी, श्रीमती सुनीता यदुवंशी जी, श्रीमती मिथलेश बघेल जी, श्रीमती मीना चैहान जी, श्रीमती अनिता सोनकर जी, श्रीमती अनुराधा शर्मा जी, श्रीमती शकुंतला राजावत जी, श्रीमती सीमा शर्मा जी, श्रीमती तृप्ति तोमर जी, श्रीमती सुनीता किरार जी, श्रीमती मंजु करोसिया जी, श्रीमती सोमवती परिहार जी, कुमारी रंजना कुशवाह जी, श्रीमती अनिता कुशवाहा जी आदि बहने उपस्थित रहीं ।उधर किसान मोर्चा द्वारा 9 मंडलों में मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया गया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments