भारतीय टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम की आज सुबह विशेष विमान से भारत वापसी हुई भारत पहुंचते ही फैंस ने जोरदार नारों के साथ टीम इंडिया का ग्रेट वैलकम किया सुबह चार बजे से ही सैकड़ों समर्थक टीम का स्वागत करने हवाई अड्डे पर जमा हो गए थे। 29 जून को खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराने के बाद भारतीय टीम कई दिनों तक बारबाडोस में ही तूफान के चलते फंसी रही थी। बीसीसीआई सचिव जय शाह के भरसक प्रयास के चलते आज चार्टर्ड फ्लाट के जरिए भारतीय टीम दिल्ली पहुंची। टीम इंडिया का स्वागत बड़े ही जोरो-शोरो के साथ किया जा रहा है
एयरपोर्ट से बाहर निकलने वाले पहले खिलाड़ी विराट कोहली थे। उनके झलक पाने के बाद फैंस ने खूब शोर मचाया। उनके बाद टीम के अन्य खिलाड़ी और सपोर्टिंग स्टाफ भी बाहर निकला।
https://twitter.com/i/status/1808666655045587254
कड़ी सुरक्षा के बीच भारतीय खिलाड़ी आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-3 से निकलकर बस में बैठे। यहां से खिलाड़ी आईटीसी मौर्या होटल पहुंचे, जहां टीम के स्वागत की विशेष तैयारी की गई थी। टीम के लिए एक खास केक भी तैयार कराया गया दिल्ली पहुंचने के बाद भारतीय टीम का कार्यक्रम तय है। पहले टीम दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेगी। इसके बाद रोहित शर्मा एंड ब्रिगेड मुंबई के लिए रवाना होगी। शाम 5 बजे से मुंबई में रोड शो होगा, इसके बाद मुंबई के प्रसिद्ध वानखेड़े स्टेडियम में टीम इस जीत का जश्न मनाएगी और उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
टीम इंडिया 4 जुलाई संभावित शेड्यूल
06:00 बजे: दिल्ली एयरपोर्ट पर आगमन
06:45 बजे: आईटीसी मौर्या, दिल्ली में आगमन
09:00 बजे: आईटीसी मौर्या से पीएम कार्यालय के लिए प्रस्थान
10:00 – 12:00 बजे: पीएम कार्यालय में समारोह
12:00 बजे: आईटीसी मौर्या के लिए प्रस्थान
12:30 बजे: आईटीसी मौर्या से एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान
14:00 बजे: मुंबई के लिए प्रस्थान
16:00 बजे: मुंबई एयरपोर्ट पर आगमन
17:00 बजे: वानखेड़े स्टेडियम में आगमन
17:00 – 19:00 बजे: खुली बस परेड
19:00 – 19:30 बजे: वानखेड़े स्टेडियम में छोटा समारोह
19:30 बजे: होटल ताज, अपोलो बंदर के लिए प्रस्थान