Homeप्रमुख खबरेंमंत्रिमंडल में किसे किया जाए शामिल, दिल्ली में देर रात्रि तक चला...

मंत्रिमंडल में किसे किया जाए शामिल, दिल्ली में देर रात्रि तक चला मंथन

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मिले संत महामंडल के पदाधिकारी

नई दिल्ली/मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर रविवार शाम को दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर मंथन हुआ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में यह विचार विमर्श देर रात्रि तक जारी रहा, बैठक में मंत्रिमंडल के चेहरों को लेकर चर्चा की गई। माना जा रहा है कि एक-दो दिन में मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है।मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालने के बाद डा. मोहन यादव ने कैबिनेट विस्तार के लिए मंत्रियों के नाम फाइनल करने को लेकर दिल्ली  पहुंचे थे उनके अतिरिक्त वीडी शर्मा, नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैलाश विजयवर्गीय व संगठन मंत्री तथा उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, श्री शुक्ल भी दिल्ली में थे। ऐसा माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव तक कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या सीमित रहेगी। नियमानुसार 35 सदस्यों की कैबिनेट हो सकती है लेकिन पहले विस्तार में इसमें 18-20 मंत्रियों को ही शामिल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मिले संत महामंडल के पदाधिकारी
इधर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से उनके दिल्ली प्रवास के दौरान मध्य प्रदेश भवन में दिल्ली संत महामंडल के पदाधिकारियों ने भी भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री बनने पर डॉक्टर यादव को शुभकामनाएं दी। दिल्ली संत महामंडल के महामंत्री महामंडलेश्वर महंत नवल किशोर दास, संगठन महामंत्री स्वामी कंचन गिरी, कोषाध्यक्ष श्रीमंत धीरेंद्र पुरी और कोतवाल महंत मंगलदास ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को श्रीरामजी की प्रतिमा और शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संतों की बधाई स्वीकार करते हुए सभी संत गण को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण दिया

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments