Homeग्वालियर अंचलमाँ पीतांबरा की शरण पहुंची कंगना किया वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक

माँ पीतांबरा की शरण पहुंची कंगना किया वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक

दतिया /भारतीय फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री और हाल ही में सांसद बनीं कंगना रनौत ने आज मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ पीतांबरा पीठ में दर्शन किए उन्होंने यहाँ विधिवत पूजा अर्चना की और महाभारत कालीन वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक भी किया
कंगना की इस आध्यात्मिक यात्रा ने उनके प्रशंसकों और स्थानीय लोगों में उत्सुकता का माहौल पैदा कर दिया सुबह के समय कंगना माँ पीतांबरा पीठ मंदिर पहुँचीं पारंपरिक परिधान में सजी कंगना ने पूरे भक्ति भाव के साथ पूजा
स्थानीय पुजारियों और मंदिर प्रबंधन ने कंगना का मंदिर में स्वागत किया पुजारियों ने उन्हें विधिपूर्वक पूजा विधि समझाई और मंदिर के इतिहास के बारे में बताया
कंगना ने मंदिर प्रांगण में उपस्थित लोगों से भी मुलाकात की। कई श्रद्धालु, जो उनके दर्शन के लिए यहाँ आए थे, उनके साथ तस्वीरें लेने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए उत्साहित दिखे
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments