Homeप्रमुख खबरेंमुख्यमंत्री चयन हेतु भाजपा विधायक दल की बैठक 4 बजे प्रदेश कार्यालय...

मुख्यमंत्री चयन हेतु भाजपा विधायक दल की बैठक 4 बजे प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

भाजपा विधायक दल की बैठक 11 दिसंबर को प्रदेश कार्यालय में

भोपाल /भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु 11 दिसंबर सोमवार को शाम 4 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक आयोजित की गयी है।
श्री शर्मा ने बताया कि बैठक में भारतीय जनता पार्टी संसदीय बोर्ड द्वारा मध्यप्रदेश भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु पार्टी के संसदीय बोर्ड द्वारा नियुक्त केन्द्रीय पर्यवेक्षक हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल खट्टर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण, पार्टी की राष्ट्र्रीय सचिव सुश्री आशा लाकड़ा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  विष्णुदत्त शर्मा ने किया बैठक की तैयारियों का निरीक्षण

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में सोमवार को आयोजित होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल उपस्थित थे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष और पार्टी की राष्ट्र्रीय सचिव 10.30 बजे पहुंचेंगे भोपाल 
भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के नव निर्वाचित विधायक दल की बैठक 11 दिसंबर सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल में आयोजित की गयी है। भाजपा विधायक दल की बैठक में पार्टी के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा  द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकगण हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल खट्टर , पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण  और पार्टी की राष्ट्रीय सचिव सुश्री आशा लाकड़ा  भाजपा विधायक दल की बैठक हेतु प्रवास पर रहेंगे।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments