Homeप्रमुख खबरेंमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिवपुरी में हुई नाव दुर्घटना के मृतकों...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिवपुरी में हुई नाव दुर्घटना के मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिवपुरी में हुई नाव दुर्घटना पर किया शोक व्यक्त

मृतकों के परिजनों को दी जाएगी दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री ने दिए दुर्घटना की जांच के निर्देश

भोपाल / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवपुरी जिले के खनियाधाना क्षेत्र में माताटीला बांध में बने टापू पर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की नाव पलटने से हुई दुर्घटना में 7 भाई-बहनों की डूबने से मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि घटना हृदय विदारक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दु:ख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों के निकटतम परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही दुर्घटना की जांच के आदेश भी दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को जारी संदेश में यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि जिला प्रशासन, स्थानीय नागरिकों और एनडीईआरएफ के जवानों की मदद से 8 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना में सुरक्षित बचे लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परमपिता परमेश्वर से दिवगंत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनसामान्य से नदी तथा जल स्रोतों में आवागमन व अन्य उपयोग के समय आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments