Homeखेलमुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान, विश्व कप जीतने पर हर खिलाड़ी को...

मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान, विश्व कप जीतने पर हर खिलाड़ी को मिलेगा 1cr. इनाम

ओडिशा में 13 जनवरी से लेकर 29 जनवरी तक एफआईएच हॉकी पुरुष विश्वकप (FIH hockey World Cup 2023) का आयोजन किया जाना है। इसके लिए गुरुवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) ने वर्ल्ड कप विलेज (World Cup village) का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने ना सिर्फ भारतीय हॉकी टीम की सराहना की बल्कि उनके लिए एक बड़ा अनाउंसमेंट भी किया…

खेल विलेज का उद्घाटन
गुरुवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम परिसर में विश्व कप विलेज का उद्घाटन किया। इस मौके पर ओडिशा के खेल मंत्री टीके बेहरा, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की, सचिव (5टी) वी के पांडियन, सचिव खेल आर विनील कृष्णा, एमडी आईडीसीओ भूपेंद्र सिंह पूनिया, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह और ओडिशा सरकार और हॉकी इंडिया के अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments