Homeउत्तरप्रदेशमुख्यमंत्री योगी ने मैनपुरी में किया स्व माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का...

मुख्यमंत्री योगी ने मैनपुरी में किया स्व माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण

प्रवीण दुबे

मैनपुरी /उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज  मैनपुरी में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण किया इस अवसर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित उनके नजदीकी तमाम नेता व शुभचिंतक उपस्थित थे। सीएम योगी ने मैनपुरी को आज विकास का तोहफा भी दिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले को 412 करोड़ की योजनाओं-विकास कार्यों योजनाओं की सौगात दी।

गौरतलब है कि 30 सितंबर 2001 को पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की भोगांव के भैंसरौली में प्लेन क्रैश होने से मृत्यु हो गई थी। इसके बाद मैनपुरी में आगरा रोड स्थित तिराहा पर उनकी प्रतिमा स्थापित की गई। इस तिराहा को भी सिंधिया तिराहा कहा जाता है। तिराहा पर लगी प्रतिमा दो वर्ष पूर्व क्षतिग्रस्त हो गई थी। सिंधिया ट्रस्ट की ओर से संगमरमर की नई प्रतिमा बनवाकर स्थापित की गई थी। कुछ दिनों बाद इसका अनावरण होने की बात कही गई थी, परंतु कार्यक्रम स्थगित हो गया था।

आज शुक्रवार को प्रतिमा के अनावरण के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ केंद्रीय नागर विमानन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ साढ़े दस बजे मैनपुरी पहुंचें। सीएम सिंधिया तिराहे पर स्थापित पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण किया इसके बाद आयोजित जनसभा को संबोधित किया। जनसभा के लिए भव्य पंडाल बनाया गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments