ग्वालियर । भाजपा की जन आर्शीवाद यात्रा आज शुक्रवार को सबलगढ़ से प्रारंभ होकर जौरा, सुमावली विधानसभा से होती हुई मुरैना पहुंचेंगी। जन आशीर्वाद यात्रा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।
जन आर्शीवाद यात्रा क्रमांक 5 आज सबलगढ़ से सुबह 11 बजे सबलगढ़ से प्रारंभ होकर जौरा, सुमावली विधानसभा से होती हुई मुरैना के लिए रवाना होगी। यहां से केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर यात्रा के साथ रोड-शो करते हुए कैलारस पहुंचेंगे। कैलारस में अपरान्ह 1 बजे जनसभा का आयोजन होगा। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी शामिल होंगे। जनसभा के बाद जन आर्शीवाद यात्रा जौरा पहुंचेंगी। जौरा में रोड-शो और रथ सभा होगी। जिसके बाद यात्रा शाम 4 बजे सुमावली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मुंगावली पहुंचेगी। यहां जनसभा के बाद यात्रा मुरैना के लिए रवाना होगी। मुरैना शहर में रोड-शो के बाद शाम 8 बजे जीवाजीगंज स्थित रामजानकी मंदिर के सामने जनसभा का आयोजन किया जाएगा।
सबलगढ़ से मुरैना तक होगा रोड-शो, कई जगह होगा भव्य व ऐतिहासिक स्वागत
जन आर्शीवाद यात्रा सबलगढ़ से समरी चौराहा नेपरी आंतरी, कैलारस शेखपुरा सिकरौदा परसोटा, जौरा, बिलगांव, छैरा, बागचीनी, मुंगावली, से मुरैना गांव होती हुई सडक़ के रास्ते मुरैना पहुंचेंगी। इस दौरान रोड-शो होगा। सबलगढ़ से मुरैना तक रास्ते मेंं अनेकों जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पवर्षा कर ढोल-नगाढ़ों के साथ जन आर्शीवाद यात्रा का स्वागत किया जाएगा।