Homeप्रमुख खबरेंमुख्यमंत्री सहित प्रदेश भाजपा के कई दिग्गज आज से शुरू करेंगे मंदिरों...

मुख्यमंत्री सहित प्रदेश भाजपा के कई दिग्गज आज से शुरू करेंगे मंदिरों में स्वच्छता अभियान

भारतीय जनता पार्टी 14 जनवरी से प्रदेश भर के मंदिरों में चलाएगी स्वच्छता अभियान

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री एवं प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री प्रदेश के विभिन्न मंदिरों में 14 जनवरी को स्वच्छता अभियान में होंगे शामिल*

भोपाल /प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी  के आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी 14 जनवरी से प्रदेश भर के मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाएगी। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, प्रदेश संगठन महामंत्री, प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री एवं पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता रविवार 14 जनवरी को प्रदेश के विभिन्न मंदिरों में स्वच्छता अभियान में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 जनवरी को रविवार उज्जैन के राम जनार्दन मंदिर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा पन्ना के श्री बलदेव जी मंदिर, पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड स्थित राम मंदिर, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी इंदौर के अन्नपूर्णा मंदिर, प्रदेश शासन के वरिष्ठ मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर के श्री श्रीविद्याधाम मंदिर, श्री प्रहलाद पटेल विदिशा के खाटू श्याम मंदिर, श्री राकेश सिंह जबलपुर के गढ़ाताल मंदिर के स्वच्छता अभियान में शामिल होकर मंदिर की सफाई करेंगे। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री जामवाल जी के साथ भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड स्थित राम मंदिर में पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी स्वच्छता अभियान में शामिल होंगे।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments