Homeप्रमुख खबरेंराहुल के बाद न प्रियंका न खड़गे जानिए कांग्रेस में कौन है...

राहुल के बाद न प्रियंका न खड़गे जानिए कांग्रेस में कौन है सबसे लोकप्रिय नेता

नई दिल्ली/लोकसभा चुनाव 2024 के बाद से ही राहुल गांधी लगातार सुर्खियों बने हुए हैं। पहले तो कांग्रेस से उनको नेता प्रतिपक्ष बनाया। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को इतनी सीटें भी नहीं मिल पाई कि वह लोकसभा में विपक्ष का पद हासिल कर सके लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने 99 सीटों पर जीत दर्ज की। ऐसे में कांग्रेस को यह पद मिलना लाजिमी था। इस बीच विधानसभा चुनाव से पहले इंडिया टुडे सी वोटर के सर्वे ने सभी की नींद उड़ा रखी हैं। इस सर्वे में राहुल गांधी से जुड़ा एक सवाल भी पूछा गया था कि राहुल गांधी के बाद कांग्रेस की कमान किसको संभालनी चाहिए। इसमें 7 प्रतिशत लोगों सचिन पायलट को चुना। वहीं 6 फीसदी लोगों की पसंद प्रियंका गांधी रही। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 4 प्रतिशत लोगों की पसंद बनें।

सी वोटर के सर्वे में लोगों से पूछा गया कि कांग्रेस में कौनसा नेता सबसे ज्यादा पसंद हैं? इस पर 49 प्रतिशत लोगों ने राहुल गांधी को सबसे पंसदीदा नेता बताया। बता दें कि कांग्रेस में राहुल गांधी के बाद सबसे पंसदीदा नेता सचिन पायलट हैं। सचिन पायलट राजस्थान में भी कांग्रेस के सबसे लोकप्रिय नेता माने जाते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments