Homeप्रमुख खबरेंवरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक स्व. उमेश उपाध्याय के निधन पर प्रार्थना सभा आयोजित

वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक स्व. उमेश उपाध्याय के निधन पर प्रार्थना सभा आयोजित

 

नई दिल्ली/भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय के बड़े भाई, वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक स्व. उमेश उपाध्याय  के देवलोकगमन उपरांत शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित केदारनाथ साहनी सभागार में आत्मशांति हेतु प्रार्थना सभा आयोजित की गई।

श्रद्धांजलि सभा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री श्री जगतप्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह श्री अरूण कुमार , अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख श्री सुनील आंबेकर, अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री नरेन्द्र ठाकुर  सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, वरिष्ठ पत्रकारों, प्रबुद्धजनों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के शोक पत्र का वाचन किया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुमू जी, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी ने शोक पत्रों के माध्यम से स्व. उमेश उपाध्याय जी को भावांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व. उपाध्याय जी की जीवन सदैव राष्ट्र एवं पत्रकारिता के लिए समर्पित रहा। मैं पुण्यात्मा को नमन कर ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

स्व. उमेश उपाध्याय  का असमय देवलोकगमन राष्ट्र एवं पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। विद्यार्थी परिषद से लेकर उत्कृष्ट राष्ट्रवादी पत्रकार के रूप में उनका योगदान और राष्ट्रनिर्माण के लिए उनका समर्पण प्रेरणीय हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments