ग्वालियर/ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ग्वालियर विभाग प्रचार प्रमुख डॉ.निशांत शर्मा के पिताजी गोपाल शर्मा का गुरुवार को निधन हो गया। 80 वर्षीय स्व.शर्मा कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार 11 अप्रैल को प्रात: 9 बजे निज निवास सुदामापुरी के सामने सिंहपुर रोड, एमएच चौराहे के पास से मुरार मुक्तिधाम के लिए रवाना होगी। पूर्व पार्षद, छावनी बोर्ड के पूर्व चेयरमैन, भाजपा छावनी मंडल के पूर्व अध्यक्ष एवं ग्वालियर मेला समिति की विभिन्न समितियों के सदस्य रहे गोपाल शर्मा के निधन पर उनके शुभचिंतकों ने शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिवार को गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व पार्षद गोपाल शर्मा का निधन
RELATED ARTICLES