HomeVideoवीडियो :सिकरौदा चौराहे पर बनेगा 50 करोड़ का फ्लाई ओवर ग्वालियर सांसद...

वीडियो :सिकरौदा चौराहे पर बनेगा 50 करोड़ का फ्लाई ओवर ग्वालियर सांसद ने की पहल

ग्वालियर/ ग्वालियर सांसद की पहल पर सिकरौदा चौराहे पर बनेगा 50 करोड़ का फ्लाई ओवर ज्ञात हो सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सिकरौदा चौराहे को प्रमुख ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया था। इसके बाद सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी  से विगत दिवस मुलाकात करके सिकरोदा जंक्शन पर पर फ्लाई ओवर स्वीकृत करने का आग्रह किया था। जिस पर केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गड़करी ने सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह को आश्वासन दिया था। अब सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह के पहल पर सिकरौदा चौराहे पर 50 करोड़ की लागत से फ्लाई ओवर बनने जा रहा है। जिससे दुर्घटना नहीं होगी और वाहनों का आवागमन सुगम होगा।

सिकरोदा जंक्शन पर फ्लाईओवर निर्माण के संबंध में जानकारी देते हुए सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने बताया कि ग्वालियर जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा चिन्हित ब्लैक स्पॉट सिकरोदा जंक्शन पर फ्लाईओवर बनाए जाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा 28 फरवरी 2025 को निविदा आमंत्रित की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा चिन्हित ब्लैक स्पॉट के दीर्घकालीन सुधार के लिए एन.एच-44 पर एक फ्लाईओवर (सर्विस रोड के साथ) एवं झांसी, दतिया, डबरा की ओर से ग्वालियर शहर की तरफ आने वाले वाहनों के लिए अलग से ग्वालियर शिवपुरी रोड पर रैम्प बनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सिकरोदा जंक्शन पर फ्लाईओवर बनाने की कुल लागत लगभग 50 करोड़ है। उक्त कार्य के निविदा जमा करने की तिथि 20 मार्च 2025 है एवं निविदा खुलने की तिथि 21 मार्च 2025 है। फ्लाईओवर के कार्य पूर्ण किए जाने की अवधि 18 माह की रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments